scriptइंडोनेशिया में 6.1 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत | 6.1-magnitude earthquake strikes Indonesia | Patrika News

इंडोनेशिया में 6.1 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

locationनई दिल्लीPublished: Dec 28, 2018 03:08:38 pm

शुक्रवार को रिएक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए

जकार्ता। इंडोनेशिया के पापुआ बैराट प्रांत में शुक्रवार को रिएक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मौसम विभाग के अधिकारी के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र मनोक्वारी शहर में 26 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। लेकिन इस बार सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

एक बार फिर दहला इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि भूकंप से फिलहाल बड़ी क्षति या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा, “भूकंप से भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों से बाहर भाग रहे थे। झटके पांच मिनट तक दर्ज किए गए।” वहीं, 22 दिसंबर को जावा और सुमात्रा के द्वीपों पर सुनामी आने के कुछ ही दिनों के भीतर भूकंप के झटके दर्ज हुए हैं। सुनामी में 430 लोगों की मौत हुई है।

तबाही से इंडोनेशिया में दहशत

इंडोनेशिया के बैंटेन प्रांत तट पर सुनामी आने के बाद मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इंडोनेशिया में सुनामी ने कम से कम 430 लोगों की जान ले ली है। जावा और सुमात्रा के द्वीपों पर 1,400 से अधिक घायल हो गए हैं।इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने कहा है कि अब तक 1459 लोग घायल हैं, जबकि 128 लापता हैं। उधर इंडोनेशिया के जावा तट पर भारी बारिश के कारण मंगलवार को खोज और बचाव दल के लिए मुश्किल खड़ी हो रही है। बता दें कि सुंडा जलडमरूमध्य सुनामी से बचे हुए लोगों को बाहर निकलने का काम अब भी जारी है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो