scriptदक्षिण जापान में 6.3 तीव्रता का भूंकप, सुनामी की आशंका से इनकार | 6.3 magnitude earthquake in South Japan | Patrika News

दक्षिण जापान में 6.3 तीव्रता का भूंकप, सुनामी की आशंका से इनकार

locationनई दिल्लीPublished: May 10, 2019 11:23:48 am

Submitted by:

Mohit Saxena

जापान में एक के बाद एक दो भूकंप आए
दक्षिण उत्तरी क्षेत्र मियाजिकी शी इसका केंद्र था
भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं बताया

earthquake

दक्षिण जापान में 6.3 तीव्रता का भूंकप, किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं

टोक्यो। दक्षिण जापान में गुरुवार को 5.6 और 6.3 रिएक्टर स्केल का भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार पहला भूकंप रात को 7.43 बेज आया, वहीं दूसरा भूकंप रात 10.23 बजे आया। जापान का दक्षिण उत्तरी क्षेत्र मियाजिकी शी इसका केंद्र था। अभी तक इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं सामने आया है।इसे सुनामी खतरा भी नहीं कहा गया है। भू वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप की तीव्रता कुछ देर के लिए ही रही। इसके कारण इमारतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
कई लोगों की इस भूकंप में जान चली गई थी

गौरतलब है कि जापान भू मध्य रेखा पर स्थित है। इस कारण यहां पर अकसर भूकंप आते रहते हैं। 2011 में यहां पर नौ की तीव्रता का भूंकप आया था। इसने जापान में भारी तबाही मचाई थी। यहां सुनामी भी आई थी। जापान में इस दौरान भारी जानमाल का नुकसान हुआ था। करीब 15000 लोगों की इस भूकंप में जान चली गई थी। हजारों लोग भूकंप से घायल हो गए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो