scriptइंडोनेशिया में फिर से भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं | 6.5-magnitude earthquake jolts Indonesia but no tsunami alert | Patrika News

इंडोनेशिया में फिर से भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

locationनई दिल्लीPublished: Jan 07, 2019 11:01:40 am

भूकंप के तेज झटकों से एक बार फिर इंडोनेशिया दहल उठा है

earthquake jolts Indonesia

इंडोनेशिया में फिर से भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

जकार्ता।इंडोनेशिया में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों से एक बार फिर इंडोनेशिया दहल उठा है। हालांकि इस बार सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। खबरों के मुताबिक भूकंप के झटके रात 12.27 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तरी मालूकु प्रांत के हालमाहेरा में पश्चिमोत्तर इलाके में दर्ज किया गया। राहत और आपदा अधिकारियों ने ने कहा कि सुनामी को लेकर इस बार कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

आपदाओं से तबाह हुआ इंडोनेशिया

आपको बता दें कि इंडोनेशिया में भूकंप आने की बार-बार संभावना है क्योंकि यह “पैसिफिक रिंग ऑफ फायर” पर स्थित हैं।यह एक भूकंप प्रभावित क्षेत्र है। एक आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता का भूकंप सोमवार को इंडोनेशिया को झकझोर कर रख दिया, हालांकि कोई भी सुनामी अलर्ट जारी नहीं किया गया। भूकंप 12.27 बजे आया। बताया जा रहा है कि यह भूकंप उत्तर मालुकु प्रांत के 146 किमी उत्तर-पश्चिम हलमहेरा के पास समुद्र तल के नीचे 10 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया। इंडोनेशिया के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता प्रांत के jnsnkhya वाले इलाके में केवल 3 एमएमआई महसूस की गई। इसलिए इस बार खतरे वाली कोई बात नहीं है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो