script…तो क्या 66 साल के व्लादिमीर पुतिन शादी करने जा रहे हैं? | 66-year-old Vladimir Putin is going to marry? | Patrika News

…तो क्या 66 साल के व्लादिमीर पुतिन शादी करने जा रहे हैं?

locationनई दिल्लीPublished: May 08, 2020 02:10:59 pm

Submitted by:

Manoj Sharma

दुनिया के ताकतवर नेताओं में शुमार व्लादिमीर पुतिन ने साल 1983 में ल्यूडमिला से शादी की थी।

putin

…..तो क्या 66 साल के व्लादिमीर पुतिन शादी करने जा रहे हैं?

मॉस्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही शादी कर सकते हैं। 66 साल के पुतिन ने इशारों-इशारों में इसके संकेत दिए हैं। दरअसल पुतिन गुरुवार को सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे तभी एक संवाददाता ने उनसे पूछा कि वे कब शादी कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि एक सम्मानजनक व्यक्ति के तौर पर मैं यह काम एक वक्त में करूंगा। जाहिर है कि व्लादिमीर पुतिन ने शादी करने से इनकार नहीं किया। हालांकि वे अपनी जीवनसंगिनी किस महिला को बनाएंगे इसका उन्होंने खुलासा नही किया।

1983 में पुतिन ने की थी शादी
दुनिया के ताकतवर नेताओं में शुमार व्लादिमीर पुतिन ने साल 1983 में ल्यूडमिला से शादी की थी। ल्यूडमिला से पुतिन की कैटेरिना और मारिया नामक दो बेटियां हुई। इस समय उनकी बेटियों की उम्र करीब 30 साल है। इन दोनों बेटियों के पैदा होने के बाद पुतिन और ल्यूडमिला के बीच मतभेद पैदा हो गए और दोनों ने 2013 में तलाक ले लिया। तलाक होने के बाद से पुतिन ने आज तक शादी नहीं की, लेकिन ल्यूडमिला से तलाक होने के बाद से ही पुतिन की निजी जिंदगी को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले रूसी मीडिया ने पूर्व ओलिंपिक जिम्नास्ट अलिना काबाएवा से उनकी रिलेशनशिप की रिपोर्ट दी थी, जिसे पुतिन ने खारिज कर दिया था।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो