scriptइस लड़की को देर से ऑफिस आना पड़ा भारी, बॉस ने दी ऐसी सजा जिसे जानकर आपका दिल दहल जाएगा | Patrika News
एशिया

इस लड़की को देर से ऑफिस आना पड़ा भारी, बॉस ने दी ऐसी सजा जिसे जानकर आपका दिल दहल जाएगा

4 Photos
7 years ago
1/4
हम में से कई लोग लाख चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, वह समय से कभी अपने ऑफिस नहीं पहुंच पाते हैं। इस वजह से ऐसे कर्मचारी अपने बॉस की नजरों में हमेशा चढ़े रहते हैं क्योंकि उनका लेट आना बॉस को पसंद नहीं होता। लेकिन क्या किसी कर्मचारी के ऑफिस लेट आने का मतलब यह है कि उसे इसकी ऐसी सजा दी जाए जिससे उसकी मौत हो जाए! जी हां! चीन में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक रियल स्टेट की एक कमर्चारी को उसके बॉस ने लेट आने की ऐसी सजा दी जिससे उस महिला कर्मचारी की मौत हो गई। मामला चीन के गुआंग्डोंग क्षेत्र का है। आगे की स्लाइड में जानें पूरा मामला-
2/4
एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर की मानें तो जिस महिला कर्मचारी की मौत हुई उसकी उम्र महज 15 साल है। इस लड़की का नाम जिओ फी है जोकि किसी मजबूरीवश इतनी कम उम्र में सनी गार्डन नामक रियल स्टेट एजेंसी में पिछले कुछ समय से काम कर रही थी।
3/4
बताया जा रहा है कि लड़की की पारिवारिक परिस्थितियां कुछ ऐसी थीं जिनके कारण वो हमेशा ऑफिस देर से पहुँचती थी। यही वजह थी कि उसका बॉस हमेशा प्रताड़ित करता था। कुछ दिन पहले भी जब ये लड़की देर से ऑफिस पहुंची तो उसके बॉस ने उससे दंड स्वरूप करीब 100 बार दंड-बैठक करने की सजा दी। लड़की ने उस वक्त वो दंड- बैठक तो पूरे कर दिए लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। शारीरिक तौर पर मजबूत न होने के कारण वो इसे बर्दास्त नहीं कर सकी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। करीब 10 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बीते 7 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
4/4
लड़की के पिता ने बेटी की मौत का ज़िम्मेदार कंपनी को ही बताते हुए कहा है कि कंपनी में उसे प्रताड़ित किया जाता था। हालांकि कंपनी के मैनेजर ने इस आरोप को सिरे से खंडन कर दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पिता की बीमारी के बाद इतनी कम उम्र में जिओ मजबूरी में काम कर कर रही थी। उसके पिता की हालत ठीक नहीं रहती है और मेडिकल खर्च भी काफी आते हैं।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.