scriptरास्ते में टैक्सी रुका कर जंगल में भागी लड़की, काफी देर तक नहीं आई वापस! जब ढूंढने गया ड्राइवर तो देखा कुछ ऐसा! | Patrika News
एशिया

रास्ते में टैक्सी रुका कर जंगल में भागी लड़की, काफी देर तक नहीं आई वापस! जब ढूंढने गया ड्राइवर तो देखा कुछ ऐसा!

3 Photos
7 years ago
1/3
चीन के जिआजिंग प्रांत में घटी एक घटना ने सभी का ध्यान एक ऐसे मुद्दे की ओर आकर्षित किया है जो सिर्फ चीन का ही नहीं बल्कि कई देशों में भी काफी अहम है। यहां के एक टैक्सी ड्राईवर की मदद से ये जो मामला सामने आया है वो वास्तविकता में काफी हैरान कर देने वाला है। ड्राईवर ने बताया कि हाल ही में एक 15 साल की लड़की ने अस्पताल जाने के लिए उसकी टैक्सी को बुक किया था। लेकिन जब वो उस लड़की को लेकर अस्पताल जा रहा था कि तभी बीच रास्ते में लड़की ने जंगल के रास्ते में ही गाड़ी रोककर बाथरूम जाने का अनुरोध किया। ड्राईवर के गाड़ी रोकने के तुरंत बाद लड़की जंगल में चली गई लेकिन काफी समय तक वो लौट कर नहीं आई। इसके कुछ देर बाद जब ड्राईवर उस लड़की को खोजते हुए जंगल में पहुंचा तो वहां का नजारा देख हैरान रह गया। जानें पूरा मामला-
2/3
ड्राईवर के गाड़ी रोकने के बाद लड़की जल्दबाजी में जंगल की तरफ दौड़ पड़ी थी। ड्राईवर ने बताया कि जब 10 मिनट तक लड़की लौटकर नहीं आई तो किसी अनहोनी की आंशका से वो बहुत घबरा गया। लड़की की फ़िक्र में ही वो तुरंत उसे खोजने के लिए जंगल की ओर दौड़ पड़ा। जानें आगे क्या हुआ-
3/3
ड्राईवर जंगल में अभी कुछ ही दूर पहुंचा था कि तभी उसे एक नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उसने पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गये। उसने देखा कि लड़की का पूरा शरीर खून में सना हुआ था और उसके बगल में एक तुरंत पैदा हुआ बच्चा रो रहा था। बाद में उसे यह बात पता चली कि दरअसल जिस लड़की को वो अपनी टैक्सी में बिठा कर अस्पताल लेकर जा रहा था वो प्रेग्नेंट थी। ड्राइवर ने मदद के लिए तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म किया और पुलिस ने एम्बुलेंस को अलर्ट कर दिया। कुछ ही देर बाद लड़की और उसके बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.