scriptमेट्रो में लड़के ने सीट देने से किया इनकार, महिला ने ऐसे सिखाया सबक…यात्री रह गए भौंचक्के! | A woman sits in mans lap after he refuse to give her seat in metro | Patrika News

मेट्रो में लड़के ने सीट देने से किया इनकार, महिला ने ऐसे सिखाया सबक…यात्री रह गए भौंचक्के!

Published: Sep 13, 2017 10:36:00 am

Submitted by:

राहुल

महिला ने लड़के से सीट छोड़ने को कहा क्योंकि वह आरक्षित सीट पर बैठा था। लेकिन युवक वहां से टस से मस नहीं हुआ…

woman sits in mans lap
नई दिल्ली: मेट्रो में आप अक्सर सीट को लेकर लोगों को लड़ते झगड़ते देखते होंगे। यहाँ तक कि कई बार सीट को लेकर होने वाले ये झगड़े इतना तूल पकड लेते हैं, जिनके वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल तक हो जाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने ऐसे मामले के बारे में सुना है जिसमें मेट्रो में सीट को लेकर महिला और पुरुष के बीच लड़ाई हुई हो और जब कोई नतीजा न निकले तो महिला उस लड़के की गोद में ही बैठ गई है। ये हैरान करने वाला मामला चीन में सामने आया है.
दरअसल, मेट्रो में एक महिला दाखिल हुई और बुजुर्गों के लिए रिजर्व्ड सीट की ओर बढ़ी। वहां एक लड़की और लड़का बैठे थे। महिला ने लड़के से सीट छोड़ने को कहा क्योंकि वह आरक्षित सीट पर बैठा था। लेकिन युवक वहां से टस से मस नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला चीन का है जहाँ नानजिंग शहर में मेट्रो ट्रेन में ये हैरान करने वाला वाक्या हुआ।
woman sits in mans lap
बैठने को लेकर दोनों में काफी देर तक बहस चलती रही। लेकिन जब हल नहीं निकला तो महिला ने अपना सामान बगल में रखकर युवक के गोद में जाकर बैठ गई। महिला जैसे ही युवक के गोद में बैठी तो मेट्रो में सफर करने अन्य यात्री हैरान हो गए। इस हरकत से युवक भी काफी असहज हो गया। पूरी घटना को मेट्रो में ही सवार एक शख्स ने मोबाइल में कैद कर लिया। उसने जब इसे शेयर किया तो कुछ ही देर में ये वायरल हो गया।
हालांकि वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि महिला ने सीट के पीछे लगे बोर्ड की ओर इशारा करते हुए लड़के को समझाने की भी कोशिश की कि उसे वह सीट छोड़ देनी चाहिये। लेकिन वह उसकी बात नहीं मान रहा था। चीन का यह विडियो अब भारत में सुर्खियाँ बटोरने का काम कर रहा है और ऐसे लोगों को नसीहत दे रहा कि अगर आप किसी आरक्षित सीट पर अपना हक़ जमाए हुए हैं तो यह गलत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो