scriptअफगानिस्तान: भारी बारिश के बाद बाढ़ ने मचाई तबाही, 35 की मौत | Afghanistan: After the heavy rains, floods hit the devastation,35 killed | Patrika News

अफगानिस्तान: भारी बारिश के बाद बाढ़ ने मचाई तबाही, 35 की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 31, 2019 08:50:43 am

Submitted by:

Anil Kumar

अफगानिस्तान में बीते दो दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है।
भारी बारिश के कारण अफगानिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।
इसी महीने की शुरुआत में भी भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण 59 लोगों की मौत हो गई थी।

अफगानिस्तान में बाढ़

अफगानिस्तान: भारी बारिश के बाद बाढ़ ने मचाई तबाही, 35 की मौत

मायामना। अफगानिस्ता में बीते दो दिन से भारी बारिश के बाद बाढ़ ने तबाही मचा दी है। आलम यह है कि इस बाढ़ ने अबतक 35 लोगों की जान ले ली है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के फरयाब, जावजजान और सारी पुल प्रांतों में पिछले दो दिनों के दौरान भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। फरयाब प्रांत की सरकार के प्रवक्ता जावेद बिदर ने बताया कि आठ लोग मायामना सहित प्रांत के विभिन्न हिस्सों में 35 लोग मारे गए हैं और नौ अन्य घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि हजारों एकड़ खेती की भूमि बह गई है और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं, क्योंकि उनके घर बाढ़ में नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा सारी पुल और पड़ोसी जावजान प्रांतों में पिछले दो दिनों के दौरान हजारों एकड़ जमीन और दोनों प्रांतों में सैकड़ों बगीचे नष्ट हो गए।

इमरान खान के बयान से अफगानिस्तान खफा, इस्लामाबाद से अपने राजदूत को बुलाया वापस

इसी महीने की शुरुआत में भी बाढ़ से 59 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में भी बाढ़ ने अफगानिस्तान में कहर बरपाया था। भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ के कारण 59 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 143 लोगों घायल हो गए थे। इस बाढ़ के कारण कंधार और हेलमंद प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। आपदा प्रबंधन के लिए राज्य मंत्रालय के संचालन प्रमुख अहमद खान नाफी ने बताया था कि पिछले तीन दिनों में देश के 17 में से नौ प्रांतों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जिसमें से कंधार और हेलमंड प्रांत सर्वाधिक प्रभावित हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता हशमत खान बहादुरी ने कहा था कि बाढ़ के कारण स्कूलों और अस्पतालों के अलावा 2,000 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो