एशिया

अफगानिस्तान: हवाई हमले में आतंकियों के बजाय आठ आम नागरिकों की मौत

प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानाई ने दी जानकारी
नागरिक पिकनिक मना कर वापस लौट रहे थे

नई दिल्लीFeb 15, 2020 / 02:45 pm

Mohit Saxena

हवाई हमले से आम नागरिकों की मौत।

काबुल। तालिबान को निशाना बनाकर अफगानिस्तान के किए हवाई हमले में आठ आम नागरिकों की मौत हो गई। यह जानकारी सरकारी अधिकारी ने शनिवार को दी। गौरतलब है कि अमरीका और तालिबान के बीच शांति वार्ता चल रही है। यह हवाई हमला शुक्रवार को नांगरहार के पूर्वी प्रांत में किया गया।
प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानाई के अनुसार “दुर्भाग्यवश तालिबान के खिलाफ अभियान में एक बच्चा समेत आठ नागरिक मारे गए।” प्रांतीय काउंसिल के सदस्य अजमल उमर के अनुसार नागरिक पिकनिक मना कर वापस लौट रहे थे, तभी वे हमले की चपेट में आ गए।
वहीं नांगरहार के सुरक्षा अधिकारी के अनुसार सेना के अभियान में नौ तालिबान लड़ाके भी मारे गए हैं। हालांकि तालिबान ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उसका कोई लड़ाका नहीं मारा गया है। बिल्की सरकारी बलों के हमले में 11 नागरिक मारे गए हैं।
वाशिंगटन में विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि संभावित शांति समझौते के रूप में अमरीका और तालिबान सात दिनों के लिए हिंसा को कम करने के लिए सहमत हो गए हैं। इस बयान के कुछ घंटे बाद ही नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई।

Home / world / Asia / अफगानिस्तान: हवाई हमले में आतंकियों के बजाय आठ आम नागरिकों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.