scriptअफगानिस्तान: तालिबान ने एक पुलिस काफिले पर घात लगाकर हमला किया, सात की मौत | Afghanistan: Taliban attack on a police troup, seven killed | Patrika News

अफगानिस्तान: तालिबान ने एक पुलिस काफिले पर घात लगाकर हमला किया, सात की मौत

Published: Apr 13, 2019 06:01:39 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

दोनों तरफ से आधे घंटे तक हुई गोलीबारी
दो पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल
कम से कम चार अलगाववादी मारे गए

 

afghanistan

अफगानिस्तान: तालिबान ने एक पुलिस काफिले पर घात लगाकर हमला किया, सात की मौत

काबुल। पश्चिम अफगानिस्तान में तालिबान ने एक पुलिस काफिले पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में सुरक्षा बलों के सात जवानों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जानकरी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी। पश्चिमी गोर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल हई खतीबी ने के अनुसार यह हमला शुक्रवार को किया गया। दोनों तरफ से आधे घंटे तक गोलीबारी की गई। गौरतलब है कि आतंकी संगठन तालिबान ने लगातार अफगानिस्तान में सक्रिय है और सेना पर हमले कर रहा है। अफगानिस्तान के साथ अमरीकी सेना भी इस युद्ध में साथ है। वह तालिबान को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें: सूडान: भारी विरोध के चलते सैन्य शासक अवाद इब्न औफ ने दिया इस्तीफा

दो पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल

खतीबी ने बताया कि मारे गये लोगों में प्रांतीय पुलिस के परिचालन प्रमुख फाकिर अहमद नूरी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गए जबकि कम से कम चार अलगाववादी मारे गए। तालिबान ने तकरीबन आधे देश में प्रभावी रूप से कब्जा कर लिया है। अफगान सुरक्षा बलों पर रोज लगातार हमले हो रहे हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो