ह्वा छुन यिंग ने कहा कि सबसे सार्वभौमिक, प्रतिनिधि, और आधिकारिक अंतर-सरकारी संगठन के रूप में, संयुक्त राष्ट्र ने 70 से अधिक वर्षों में विश्व शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इसकी भूमिका अपूरणीय है।
एंटोनियो गुटेरेस पुर्तगाली राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ हैं। गुटेरेस 1995 से 2000 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे। गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी संगठन में भी दस साल तक कार्य किया है।