scriptफिलीपींस में राजनीतिक गतिविधियों के आरोप में ऑस्ट्रलियाई नन गिरफ्तार | Australian nun arrested alleged political activities in Philippines | Patrika News

फिलीपींस में राजनीतिक गतिविधियों के आरोप में ऑस्ट्रलियाई नन गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Apr 17, 2018 08:35:13 pm

Submitted by:

mangal yadav

फिलीपींस में ऑस्ट्रलियाई नन की गिरफ्तारी की धार्मिक संगठनों ने निंदा की है। नन को रिहा करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

Catholic nun

मनीलाः फिलीपींस में एक 71 वर्षीय ऑस्ट्रलियाई नन को कथित रूप से राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, एक बयान में कहा गया कि सिस्टर पेट्रीशिया फॉक्स नाम की एक नन को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। वह सिस्टर्स ऑफ आवर लेडी सियोन एन फिलीपींस से जुड़ी हुईं हैं। उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने और विरोध प्रदर्शन रैलियों में उपस्थित होने पर लगी रोक की शर्तो के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह नन पिछले 27 साल से फिलीपींस में कार्य कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जब वह अपना पासपोर्ट जमा कराने के लिएअपने वकील का इंतजार कर रही थीं तब उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तारी की निंदा
आधिकारिक बयान में कहा गया है, “दस्तावेज जमा होने के बाद, विशेष तहकीकात अभियोक्ता इस बारे में रिपोर्ट देंगे कि फॉक्स पर आरोप निर्धारित किए जाएं या उन्हें रिहा कर आगे की जांच जारी रखी जाए।” फिलीपीन्स कैथलिक बिशप कांफ्रेंस के मुताबिक, फॉक्स देश के कई क्षेत्रों में वंचित समुदायों के लिए कार्य कर रही हैं, जिसमें मिंडानाओ का दक्षिणी द्वीप भी शामिल है। कांफ्रेंस ने फॉक्स की गिरफ्तारी की निंदा की है। इसके अलावा फिलीपींस में रह रहे ऑस्ट्रालियाई के मूल निवासियों ने भी इस घटना की आलोचना की है।

बढ़ सकता है फिलीपींस- ऑस्ट्रेलिया में तनाव
नन की गिरफ्तारी के बाद फिलीपींस और ऑस्ट्रेलिया में तनाव बढ़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया सरकार नन को रिहा करने के लिए फिलीपींस पर दबाव डाल सकता है। फॉक्स को नहीं छोड़ने की स्थिति में दोनों देशों के बीच राजनीतिक मतभेद बढ़ सकता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया भी जवाबी कार्रवाई सकता है। हालांकि इस मामले में अभी तक ऑस्ट्रेलिया सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इस मामले पर फिलीपीन्स के ऊपर दवाब बढ़ता दिखाई दे रहा है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो