एशिया

28 मई को दुनिया भर में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे बलूच

बलूचिस्तान के लोग 28 मई को विश्व के कई देशों में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

नई दिल्लीMay 20, 2018 / 07:23 pm

mangal yadav

28 मई को दुनिया भर में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे बलूच

बलूचिस्तानः पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान के लोगों ने एक बार फिर से हल्ला बोल दिया है। 28 मई को चघाई जिले में पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण के खिलाफ विश्वव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बलूचिस्तान की आजादी के लिए बनी राजनीतिक पार्टी स्वतंत्रता बलूचिस्तान आंदोलन के सदस्य दुनिया भर में 28 मई को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वाले लोगों में मानवाधिकार कार्यकर्ता, परमाणु हथियार के खिलाफ काम करने वाले संगठनों और पत्रकारों के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।

इन देशों में होगा प्रदर्शन
बलूचिस्तान आंदोलन के सदस्यों के अनुसार, अमरीका के वाशिंगटन डीसी, जर्मनी के हनोवर शहर, यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन, कनाडा के वैंकूवर, ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा नीदरलैंड, नॉर्वे और स्वीडन में भी रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रदर्शनों का उद्देश्य पाकिस्तान के परमाणु हथियार के खतरों को उजागर करना है। एफबीएम ने सभी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को दुनिया भर में अपने विरोध में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

 

https://twitter.com/hashtag/Pakistan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सोशल मीडिया पर भी चलेगा अभियान
बलूचिस्तान के सोशल मीडिया में भी 28 मई को हैशटैग # नोटोपाकिस्तान नूकस(hashtag #NoToPakistaniNukes) नाम से पाक के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में यह बताया जाएगा कि आखिर पाकिस्तान किस तरह बलूचिस्तान के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। दरअसल बीस साल पहले, पाकिस्तान ने 28 मई, 1 99 8 को बलूचिस्तान की चघाई पहाड़ियों में अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण किया था। इस परीक्षण की वजह से वहां आज भी लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं।

आजादी मांग रहे हैं बलूचिस्तान के लोग
पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र वाले बलूचिस्तान के लोग आजादी की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि पाकिस्तान उनके हितों के साथ खिलवाड़ करता रहा है। इन लोगों का आरोप है कि पाक इन इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ बर्बरतापूर्वक पेश आता है।

Home / world / Asia / 28 मई को दुनिया भर में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे बलूच

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.