scriptपाकिस्तान के हयाताबाद में ब्लास्ट, 2 की मौत व कई घायल | Blast in Pakistan’s Hayatabad, at least one killed, several injured | Patrika News

पाकिस्तान के हयाताबाद में ब्लास्ट, 2 की मौत व कई घायल

Published: Jul 17, 2017 10:42:00 am

Submitted by:

ashutosh tiwari

ब्लास्ट में 2 पुलिस वालों के मरने की खबर, ब्लास्ट की वजह नहीं पता चल पाई।

pakistan

pakistan

हयाताबाद। पाकिस्तान के हयाताबाद इलाके में सोमवार की सुबह ही ब्लास्ट हो गया है। ब्लास्ट में दो लोगों के मरने की भी खबर है। हालांकि ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसकी वजह नहीं पता चल पाई है। 

पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, ब्लास्ट हयाताबाद के बाग- ए- नारण चौक के पास हुआ। इस धमाके में 2 पुलिस वालों के मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस वाले हयाताबाद से किला बाला हिसार में मुख्यालय जा रहे थे। तभी अचानक धमाका हो गया। इस धमाके में 2 वाहन भी पुरी तरह से तबाह हो गए। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो