scriptबोको हरम ने गांव पर धावा बोला, 64 लोगों की हत्या  | Boko Haram militants killed 64 people in a village in Borno state | Patrika News

बोको हरम ने गांव पर धावा बोला, 64 लोगों की हत्या 

Published: Mar 06, 2015 01:08:00 pm

जाबा गांव में धावा बोल कर करीब 64 लोगों की हत्या, मरने वालों में कई बच्चें और महिलाएं शामिल

Boko haram

Boko haram

मैडुगुरी। आईएसआईएस आंतकी संगठन की छत्र छाया में पल रहे बोको हरम आंतकी संगठन ने गुरूवार को उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के जाबा गांव में धावा बोल कर करीब 64 लोगों की हत्या कर दी। मरने वालों में कई बच्चें और महिलाएं शामिल हैं।

खबर के मुताबिक गांव पर हुए हमले में जान बचाकर भागने वाली फातिमा अबका ने बताया कि हमला होते ही गांव में चीख पुकार मच गई, मैंने भाग कर अपनी जान बचाई, और जब मैं दोपहर में वापस गांव पहुंची तब वहां चारों तरफ लाशें बिछी हुई थी।

गौरतलब है कि बोको हरम बर्बर आईएसआईएस आंतकी संगठन का सहयोगी संगठन है जो आए दिन नरसंहार की घटनाओं को अंजाम देता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो