scriptइस मछली को 21 करोड़ रुपये में खरीदा, क्या है वजह | Bought this fish for Rs 21 crore, what is the reason | Patrika News

इस मछली को 21 करोड़ रुपये में खरीदा, क्या है वजह

Published: Jan 05, 2019 11:56:42 am

Submitted by:

Mohit Saxena

कियोशी किमुरा ने 278 किलोग्राम ब्लूफिन टूना फिश को खरीदा

fish

इस मछली को 21 करोड़ रुपये में खरीदा, क्या है वजह

टोक्यो। जापान में ‘सुशी’ टायकून ने नीलामी के दौरान एक विशालकाय टूना मछली को 31 लाख डॉलर 21 करोड़ के करीब खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टुना किंग कियोशी किमुरा ने 278 किलोग्राम ब्लूफिन टूना फिश को खरीदा,जो की एक लुप्तप्राय प्रजाति है। थोक व्यापारी और सुशी कंपनी के मालिक आमतौर पर सर्वोत्तम मछलियों के लिए ऊंचे दाम देते हैं।
सबसे बड़ी बोली लगाई

सामान्य दिनों में सिकुजी बाजार में ब्लूफिन टूना मछली करीब दस हजार येन प्रति किलो के भाव पर बिकती है। लेकिन साल की पहली नीलामी होने के कारण शुक्रवार को इसकी कीमत आसमान पर पहुंच गई। वर्ष 2013 में ‘सुशी रेस्तरां’ के मालिक कियोशी किमुरा ने अब तक की सबसे बड़ी बोली लगाई थी। उन्होंने एक टूना मछली के लिए 13 लाख डॉलर (करीब नौ करोड़ रुपये) अदा किए थे।
मछली काफी पौष्टिक होती है

टूना एक ऐसी मछली है, जिसे आपको अपनी डाइट में जरुर शामिल करनी चाहिये। यह एक हाई क्‍वालिटी प्रोटीन वाली मछली है,जिसमें बहुत ही कम वसा होता है। सफ़ेद मांस वाली अधिकांश मछलियों के विपरीत,टूना की मांसपेशियों के उत्तकों का रंग गुलाबी से ले कर गहरा लाल होता है।यह मछली काफी पौष्टिक होती है। इसमें विटामिन बी कॉम्‍पलेक्‍स और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है, जो कि शरीर के लिये विषेशकर जरुरी होता है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो