scriptदुनियाभर में छाई दूल्हा-दुल्हन की यह तस्वीर, लेकिन अब इस तस्वीर की वजह से ही हो सकती है 10 साल की सजा! | Bride used 250 children to carry her TWO MILE long saree | Patrika News

दुनियाभर में छाई दूल्हा-दुल्हन की यह तस्वीर, लेकिन अब इस तस्वीर की वजह से ही हो सकती है 10 साल की सजा!

Published: Sep 24, 2017 12:25:27 pm

Submitted by:

राहुल

इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक तस्वीर छाई हुई है। यह एक दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर है…

TWO MILE long saree
इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक तस्वीर छाई हुई है। यह एक दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर है जिसे सोशल साइट्स पर अब तक सैकड़ों लोगों द्वारा साझा किया जा चुका है। इस तस्वीर में यह कपल शादी के जोड़े में नजर आ रहा है। लेकिन यहाँ यह जोड़ा एक गलती कर बैठा, जिसकी वजह से अब यह दोनों कानून के शिकंजे में पड़ते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है इसके लिए 10 साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है।
ऐसा क्या कर बैठा यह कपल-

TWO MILE long saree
दरअसल यह तस्वीर श्रीलंका के एक शहर की है, और इस तस्वीर के फेमस होने की वजह है वो है दुल्हन द्वारा पहनी गई साड़ी, जोकि श्रीलंका में किसी दुल्हन द्वारा पहनी गई ये सबसे लंबी साड़ी है।
आप जब इस दुल्हन द्वारा पहनी गई साड़ी की लम्बाई के बारे में जानेंगे तब शायद आपको बेहद हैरानी हो क्योंकि इस दुल्हन ने अपनी शादी में दो मील लंबी साड़ी पहन रखी थी। बस यही कारण है जिसके कारण अब इस दुल्हन के साथ-साथ दूल्हा भी जेल जाने के मुहाने पर खड़ा है
साड़ी को सँभालने के लिए 250 बच्चों से उठवाई साड़ी-
दुल्हन ने अपनी इतनी लंबी साड़ी को संभालने के लिए स्कूलों से 250 बच्चे मंगवाए थे। बस यह दुल्हन यहीं बहुत बड़ी गलती कर बैठी क्योंकि श्रीलंका के ”द नेशनल चाइल्ड प्रोटेक्शन अथॉरिटी” के मुताबिक, स्कूल की पढ़ाई के बीच इस तरह बच्चों को अपने व्यक्तिगत समारोह में ले जाना कानूनन अपराध है। अब अगर इन पर लगा यह आरोप साबित हो जाता है तो बताया जा रहा है कि इसके लिए 10 साल जेल की सजा भी हो सकती है।
TWO MILE long saree
साड़ी को संभालने के लिए दुल्हन ने इन 250 बच्चों को श्रीलंका के दो अलग-अलग स्कूलों से मंगवाया था। द नेशनल चाइल्ड प्रोटेक्शन अथॉरिटी के चेयरपर्सन मरिनी दी लिवेरा का इस मामले पर कहना है कि मामले में दोषियों को जल्द ही सजा सुनाई जाएगी। ताकि इसका ट्रेंड ना बन जाए। मरिनी के अनुसार यह कानून का बड़ा उल्लंघन है कि कि बच्चों को पढ़ने से रोका जाए, ऐसा करने वाले कानून की नजर में अपराधी हैं। उन्हें सजा मिलनी ही चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो