एशिया

चीन : 8 साल के बच्चे ने 4 साल की बच्ची पर दाग दी 100 गोलियां

पिता ने बताया कि बच्ची का चार घंटे से अधिक देर तक ऑपरेशन चला

Aug 25, 2016 / 11:32 pm

जमील खान

Shot Dead

बीजिंग। खेल खेल में एक आठ वर्षीय बालक ने 4 साल की बच्ची के शरीर में 100 गोलियां दाग दी। इस घटना से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की किस्मत अच्छी की वह बच गई। उसका अस्पताल में इलाज में चल रहा है। 9 अगस्त को घटी यह घटना हुनान प्रांत के हेंगयांग गांव की है।

बच्ची के पिता के अनुसार, उनकी बेटी के साथ कुछ बच्चे खेल रहे थे और वे उसे दूसरे तल पर जाने से रोक रहे थे। बच्चों को डराने के लिए ही वह पैलेट गन ले आया। उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी जो उनकी बेटी को जा लगी क्योंकि वह बच्चों के समूह में सबसे आगे खड़ी थी।

बच्ची को घायल देखकर दूसरे बच्चे उसकी मदद के लिए दौड़े। पिता ने बताया कि बच्ची का चार घंटे से अधिक देर तक ऑपरेशन चला। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, ऑपरेशन के बाद भी उसके शरीर में 100 से अधिक गोलियां अभी भी मौजूद हैं।

Home / world / Asia / चीन : 8 साल के बच्चे ने 4 साल की बच्ची पर दाग दी 100 गोलियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.