script

चीन ने पाकिस्तान जाने वाली फ्लाइट्स की रद्द, भारत-पाक पर बढ़े तनाव को लेकर किया फैसला

Published: Mar 01, 2019 02:22:25 pm

Submitted by:

Shweta Singh

चीन ने पाकिस्तान से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द करने का ऐलान किया
अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स का मार्ग भी डायवर्ट

China cancels his flights to pakistan also diverted routes of foreign flights

चीन ने पाकिस्तान जाने वाली फ्लाइट्स की रद्द, भारत-पाक पर बढ़े तनाव को लेकर किया फैसला

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण चीन ने एक बड़ा फैसला किया है। चीन ने पाकिस्तान से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द करने का ऐलान किया है। चीन की आधिकारिक मीडिया से इस बारे में जानकारी दी है।

अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स का मार्ग भी डायवर्ट

जानकारी मिल रही है कि इसके साथ ही चीन ने पाक हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने वाले अपने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स का मार्ग भी डायवर्ट कर दिया है। चीन के एक सरकारी अखबार में ये जानकारी मिली है कि जो फ्लाइट पाकिस्तान और भारत-पाक की सीमा से होकर गुजरती है अब उन्हें चीन पहुंचने के लिए भारत, म्यांमार और मध्य एशिया से गुजरना होगा।

दुनियाभर के हजारों यात्री प्रभावित

गौरतलब है कि भारत से तनाव के कारण पहले ही पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को बंद करने का ऐलान किया है। इस तनाव के कारण ही यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच प्रमुख मार्ग पर रोक लगा दी गई है। इसके परिणामस्वरूप दुनियाभर के हजारों यात्री प्रभावित हुए। बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कनेक्टिंग फ्लाइट्स सहित बुधवार और गुरुवार को पाकिस्तान जाने वाली सभी उड़ानें रद्द की। वहीं शुक्रवार को ये अपने शेड्यूल से उड़ेंगी या नहीं कहा जा सकता।

ट्रेंडिंग वीडियो