एशिया

China ने पाकिस्तान को अपना बेहतरीन युद्धपोत बेचा, भारत को घेरने की कोशिश

Highlights

भारत को कमजोर करने के लिए चीन (China) लगातार उसके पड़ोसी देशों को उकसाने की कोशिश कर रहा है।
ये सबसे आधुनिक युद्धपोत में से एक है। इस लड़ाकू जहाज (War Ship) को चीनी नौसेना की बड़ी ताकत माना जाता है।

Aug 24, 2020 / 07:14 pm

Mohit Saxena

चीन का युद्धपोत।

बीजिंग। भारत से पाकिस्तान (Pakistan) के बीच हथियारों की होड़ मच गई है। भारत जहां अमरीका, रूस और फ्रांस की मदद से हर क्षेत्र में अपने मजबूत को कर रहा है। वहीं पाकिस्तान को चीन की सहायता मिल रही है। भारत को कमजोर करने के लिए चीन लगातार उसके पड़ोसी देशों को उकसाने की कोशिश कर रहा है। चीन अब अपने पक्के दोस्त पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति में लाने की कोशिश में जुटा हुआ है।
भारत को दो तरफ से घेरने की कोशिश में लगा

पाक को मजूबत कर वह भारत को दो तरफ से घेरने की कोशिश में लगा हुआ है। चीन ने रविवार को पाकिस्तान के लिए एक युद्धपोत लॉन्च किया है। चीन (China Sells Pakistan war eqipment) के बेचे गए अबतक लड़ाकू युद्धपोतों (Warship) में से यह सर्वश्रेष्ठ है। यह चीन द्वारा तैयार सबसे आधुनिक युद्धपोत में से एक है। इस लड़ाकू जहाज को चीनी नौसेना की बड़ी ताकत माना जाता है।
इससे दोगुनी हो जाएगी पाकिस्तानी नौसेना की ताकत

चीन की ओर से पाकिस्तान को भेजे जाने वाला ये पहला युद्धपोत है। चीन इस जहाज के बाद पाकिस्तान तीन और युद्धपोत भेजने वाला है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार यह टाइप 054A/P एक गाइडेड मिसाइल फ्रीगेट है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन ने अबतक किसी विदेशी सेना को यह जहाज नहीं बेचा है।
नौसेना की ताकत दोगुनी हो जाएगी

वहीं चीनी मीडिया का कहना है कि इस लड़ाकू जहाज से पाकिस्तानी नौसेना की ताकत दोगुनी हो जाएगी। वर्ष 2021 तक पाकिस्तान को ऐसे तीन और युद्धपोत को दिया जाएगा। चीन के हडोंग झोंगहुआ शिपयार्ड में इसके पहले लॉन्च का आयोजन किया था। इसमें नौसेना के बडे़ अधिकारी शामिल थे।
पाक विदेश मंत्री से चर्चा के बाद चीन ने दिया ये युद्धपोत

ये लॉन्च पाकिस्तान के विदेशी मंत्री शाह महमूद कुरैशी की उस चर्चा के बाद हुआ, जिसमें उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारतीय कश्मीर क्षेत्र को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को संदेश भेजकर पाकिस्तान को एक “अच्छा भाई” और एक “अच्छा साथी बताया है। भारत पाकिस्तान और चीन दोनों के साथ सीमा विवाद को लेेकर लगातार इससे निपटने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में भारत अपने दोनों पड़ोसियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Home / world / Asia / China ने पाकिस्तान को अपना बेहतरीन युद्धपोत बेचा, भारत को घेरने की कोशिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.