एशिया

ब्रह्मोस को चुनौती देने के लिए चीन ने बनाई नई मिसाइल, पाकिस्तान को भी मिलेगी तकनीक

पाकिस्तान बीते कई सालों से अपनी रक्षा जरुरतों के लिए काफी हद तक चीन पर निर्भर है।

Jan 10, 2019 / 08:43 am

Siddharth Priyadarshi

ब्रह्मोस को चुनौती देने के लिए चीन ने बनाई नई मिसाइल, पाकिस्तान को भी मिलेगी तकनीक

बीजिंग। भारत की मिसाइल ब्रह्मोस को चुनौती देने के लिए चीन ने एक नई मिसाइल ईजाद की है। दक्षिण एशिया में भारत की बढ़ती ताकत से चिंतित होकर चीन ने ब्रह्मोस को बेअसर करने के लिए एक नई मिसाइल बना दी है। माना जा रहा है कि यह मिसाइल जल्द ही वह पाकिस्तान को सौंप सकता है। बता दें कि पाकिस्तान बीते कई सालों से अपनी रक्षा जरुरतों के लिए काफी हद तक चीन पर निर्भर है।

क्रिकेटर पर लड़की से रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गेम चेंजर हो सकती है नई मिसाइल

चीन कई ऐसे अत्याधुनिक हथियार बनाए की प्रक्रिया में है जो भारत के लिए बेहद बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। यही नहीं चीन अब ये हथियार पाकिस्तान को भी दे रहा है, जो भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। ब्रह्मोस के मुकाबले चीन की ये ऐंटी शिप मिसाइल दक्षिण एशिया में भारत का खेल बिगाड़ सकती है। इस बात का अंदेशा है कि चीन में बनी यह मिसाइल भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर बढ़त खत्म कर सकती है। चीन की ये ऐंटी शिप मिसाइल भारत का खेल बिगाड़ सकती है। खबर है कि चीन घातक YJ-12 मिसाइल का एक्सपोर्ट वेरिएंट CN-302 करीब करीब तैयार कर चुका है। जल्द ही यह मॉडल पाकिस्तान की नौसेना में शामिल होने जा रहा है। पाकिस्तान के लिए ये फ्रिगेट शंघाई में तैयार हो रही हैं।

पुलिस अफसर की बीवी निकली कॉलगर्ल, जब सच्चाई पता चली तो…

बढ़ेगी भारत की चिंता

चीन की यह मिसाइल भारत के लिए चिंता की बात है। बताया जा रहा है कि CM-302 मिसाइल सुपरसोनिक है और यह रेंज और मारक क्षमता के मामले में भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक ब्रह्मोस मिसाइल को टक्कर देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के लगभग सभी जहाजों में ये मिसाइल 2005 से तैनात हैं। चीन की CM-302 भारत के लिए नया ख़तरा है।इसकी नुकसान पहुंचाने की क्षमता बहुत अधिक है और यहीं भारत की ब्रह्मोस थोड़ा पिछड़ जाती है। एक ऑनलाइन मिलिटरी वेबसाइट के मुताबिक खास बात इस मिसाइल की रेंज नहीं बल्कि इसकी गति है। बताया जा रहा है कि यह मिसाइल 300 किलोमीटर की रेंज तक मैक थ्री यानी 1.02 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से हमला करने में सक्षम है। हालांकि भारत के लिए फिलहाल इस मिसाइल से कोई तत्काल खतरा नहीं है क्योंकि अगर पाकिस्तान को यह मिसाइल मिल भी गई तो भी उसकी नौसेना के पास वह लॉन्ग रेंज सेंसर नहीं हैं, जिनकी जरुरत भारतीय युद्धक जहाजों पर सटीक निशाना लगाने के लिए चाहिए।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Hindi News / world / Asia / ब्रह्मोस को चुनौती देने के लिए चीन ने बनाई नई मिसाइल, पाकिस्तान को भी मिलेगी तकनीक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.