scriptचीन ने तैयार की स्टील की ग्रेट वॉल, परमाणु हथियारों को देगी सुरक्षा | China prepares Great Wall of steel to protect nuclear weapons | Patrika News

चीन ने तैयार की स्टील की ग्रेट वॉल, परमाणु हथियारों को देगी सुरक्षा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 15, 2019 11:07:14 am

Submitted by:

Mohit Saxena

चीन के शीर्ष रक्षा वैज्ञानिक क्वान किहू ने इस वॉल का निर्माण कराया

china

चीन ने तैयार की स्टील की ग्रेट वॉल, परमाणु हथियारों को देगी सुरक्षा

बीजिंग। चीन ने अपने परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा के लिए स्टील की ग्रेट वॉल का सहारा लिया है। यह दीवार जमीन के नीचे तैयार कर ली गई है। इस तरह से दुश्मन के किसी भी हमले से उसके परमाणु हथियारों को क्षति नहीं पहुंचाई जा सकती है। यह जानकारी मीडिया आते ही दुनिभर की महाशक्तियों की नींद उड़ चुकी है। चीन के शीर्ष रक्षा वैज्ञानिक क्वान किहू ने इस वॉल का निर्माण कराया। 82 वर्षीय किहू को हाल ही में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश के सर्वोच्च रक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया है। क्वान के अनुसार पहाड़ों के नीचे इस लौह दीवार को तैयार किया गया है। इससे परमाणु हथियारों की सुरक्षा गारंटी है। इसके भीतर देश के अत्याधुनिक हथियार मौजूद हैं। क्वान चीन की सांइस और इंजीनियरिंग एकेडमी से जुड़े चीन के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक हैं।
गहराई में रखे हथियारों को नष्ट करना मुश्किल

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि पहाड़ों के नीचे ये भूमिगत ठिकाने बनाए गए हैं, जिनमें घातक हथियार रखे हैं। ये ठिकाने इतनी गहराई में हैं कि इन्हें नष्ट करने के लिए होने वाला कोई भी हमला सफल नहीं हो सकेगा। इन पर होने वाला हमला पहाड़ी चट्टानें ही झेल लेंगी,उसके बाद इस्पात की मोटी दीवार हथियारों के भंडार की रक्षा करेंगी। इससे पहले चीन पर हवाई हमले को रोकने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। विशेषज्ञों के अनुसार चीन की परमाणु हथियार को पहले इस्तेमाल न करने की नीति है। लेकिन जब उस पर परमाणु हमला होगा तो वह जवाबी कार्रवाई में पूरी ताकत से हमला करेगा।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो