scriptचीन ने Guinness World Record बनाया, 526 मीटर लंबा शीशे का पुल पर्यटकों के लिए खोला | China's new full-glass bridge is 1,725-feet-long | Patrika News

चीन ने Guinness World Record बनाया, 526 मीटर लंबा शीशे का पुल पर्यटकों के लिए खोला

locationनई दिल्लीPublished: Jul 24, 2020 07:11:42 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

इस ब्रिज के चारों तरफ का दृष्य काफी खूबसूरत है, यह ब्रिज लियांजिांग(Lianjiang) नदी पर बना हुआ है।
इसे 18 जुलाई को आम पब्लिक के लिए खोल दिया गया है, इसके चारों तरफ खाईं देखने पर लोगों को डर लगता है।

China's new full-glass bridge

यह ब्रिज लियांजिांग नदी पर बना हुआ है।

नई दिल्ली। चीन (China) के दक्षिण प्रांत के गुआंगडोंग में नवनिर्मित ग्लास ब्रिज अब पूरी तरह से तैयार है। यह अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यह ब्रिज 526 मीटर लंबा है। इस समय यह दुनिया का सबसे लंबा ग्लास ब्रिज (glass bridge) माना जा रहा है। इसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में अपना दर्ज कराया है।
ब्रिज पर पर्यटकों की भीड़ लग गई

शीशे के इस ब्रिज का आकार काफी विशाल है। इस ब्रिज के चारों तरफ का दृश्य काफी खूबसूरत है। यह ब्रिज लियांजिांग (Lianjiang) नदी पर बना हुआ है। इसे 18 जुलाई को आम पब्लिक के लिए खोल दिया गया है। इसके बाद ब्रिज पर पर्यटकों की भीड़ लग गई।
इस पुल के आसपास सिर्फ पहाड़ियां हैं। इस पुल पर चलने वाले पर्यटकों का कहना है कि यहां पर चलना आसाना नहीं है। इसके चारों तरफ खाईं देखने पर लोगों को डर लगता है। पुल के नीचे 300 मीटर की खतरनाक खाई है। इस पर चलने के दौरान कई पर्यटक चीखने लगते हैं।
चार ऑब्जर्वेशन डेक बनाया गया है

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने इस पुल का जायजा लिया। इसकी लंबाई और बनावट को देखने के बाद इसे अधिकारिक तौर पर सबसे लंबा ब्रिज मान लिया गया है। इस ब्रिज के बीच में चार ऑब्जर्वेशन डेक बनाया गया है। इस पुल की क्षमता 500 लोगों का भार एक बार में सहने की है।
यह केवल पैदल चलने वालों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। खास अनुरोध इस पर वाहन को चलाया जा सकेगा। ब्रिज बनाने के लिए 4.5 सीएम मोटाई का शीशा इस्तेमाल किया गया है।

300 फीट की उंचाईयों पर बनाया गया है
इससे पहले चीन के जियांशु प्रांत में दुनिया का सबसे खतरनाक पुल बनाया गया है। यह शीशे का है। इसे खतरनाक कहा जाता है। यह जमीन से 300 फीट की उंचाईयों पर बनाया गया है। इसके दोनों छोरों पर पहाड़ियां हैं।
पुल का फर्श शीशे का है

यह पुल बस इन दोनों छोरों के सहारे हवा ठहरा हुआ है। इसके साथ पुल का फर्श शीशे का है। इस पुल की लंबाई 518 मीटर है। दुनिया का यह सबसे लंबा पुल है। इसकी मजबूती का बड़ा दावा किया जा रहा है। प्रत्येक क्यूबिक शीशे का वजन 4.7 टन है। यह ब्रिज एक बार में 2,600 लोगों का भार सहन कर सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो