scriptसीमा विवाद पर चीन की नई चाल, जारी किया विवादित नक्शा | China's new move on the border dispute issued a controversial map | Patrika News

सीमा विवाद पर चीन की नई चाल, जारी किया विवादित नक्शा

Published: Jul 01, 2017 02:10:00 pm

Submitted by:

ghanendra singh

सिक्किम में सीमा विवाद के बाद अब चीन ने भारत की जमीन पर अतिक्रमण करने का नया पैंतरा अपनाया है।

chaina

chaina

नई दिल्ली। सिक्किम में सीमा विवाद के बाद अब चीन ने भारत की जमीन पर अतिक्रमण करने का नया पैंतरा अपनाया है। ताजा मामले में चीन ने एक नया विवादित नक्शा जारी कर, उस इलाके को अपना बताया है, जहां पर भारत-चीन की सेनाओं के बीच विवाद चल रहा है। नए नक्शे में चीन ने भारत-चीन-भूटान जंक्शन पर भी अपना दावा किया है। नए नक्शे के सामने आने से भारत-चीन के बीच विवाद और बढ़ सकता है।
chaina

नक्शे में 1890 में ब्रिटिश चीन संधि का हवाला
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नक्शा जारी किया। भारत-चीन-भूटान जंक्शन को एक तीर से दर्शाते हुए चीन ने उसे अपना इलाका बताया है। चीन ने इसके पीछे 1890 में ब्रिटिश चीन संधि का हवाला दिया है। चीन के मुताबिक डोकाला पास पर भारतीय सैनिकों ने सीमा पार की है।

यह भी पढ़ें: चीन की वजह से कैलाश मानसरोवर यात्रा सिक्किम से बंद

दो हफ्ते पहले चीनी सैनिकों ने की थी घुसपैठ
दो हफ्ते पहले चीनी सैनिकों ने सिक्किम में भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी और दो बंकरों को तोड़ दिया था। जिसके बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। दोनों देशों ने तनाव को देखते हुए इलाके में तीन-तीन हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी विवादित इलाके का दौर कर चुके हैं। वहीं चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि जब तक भारतीय फौज पीछे नहीं हटती, इलाके में गतिरोध जारी रहेगा। सरकार ने सीमा विवाद के चलते नाथू ला पास से कैलाश मनासरोवर यात्रा को रोक दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो