scriptपाकिस्तान को चीन ने दी बड़ी राहत, आर्थिक बदहाली दूर करने के लिए देगा 43 हजार करोड़ कर्ज | China to help 43 thousand million of pakistan | Patrika News

पाकिस्तान को चीन ने दी बड़ी राहत, आर्थिक बदहाली दूर करने के लिए देगा 43 हजार करोड़ कर्ज

locationनई दिल्लीPublished: Nov 02, 2018 09:38:21 pm

Submitted by:

mangal yadav

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 6 बिलियन डॉलर (करीब 43,611 करोड़ रुपए) कर्ज देने का फैसला किया है।

 Imran Khan meet Xi Jinping

पाकिस्तान को चीन ने दी बड़ी राहत, आर्थिक बदहाली दूर करने के लिए देगा 43 हजार करोड़ कर्ज

बीजिंगः चीन ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 6 बिलियन डॉलर (करीब 43,611 करोड़ रुपए) कर्ज देने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बीजिंग में मुलाकात के बाद इस कर्ज पर सहमति बनी। दोनों देशों के नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल की बैठक में कई अहम मुद्दे पर चर्चा हुई।
बदहाल है पाकिस्तान
दरअसल पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद पर अमरीका ने रोक लगा दी है। बदहाल पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से भी मदद की अपील की है लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नही हुआ है। अंत में पाकिस्तान ने अपने सबसे भरोसेमंद दोस्त चीन की तरफ रूख किया।
चीन दौरे पर गए हैं इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान यहां शुक्रवार को चार दिन के चीन दौरे पर पहुंचे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पाकिस्तान ने चीन की कनेक्टिविटी परियोजना सीपीईसी को लेकर हिचक दिखाई है। इमरान खान कई कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा शंघाई में रविवार को चीन के अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो में भी भाग लेंगे। इमरान की अगुवाई में पाकिस्तान की नई सरकार ने चीन की 60 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना को दिए जा रहे कर्ज पर चिंता व्यक्त की है, जो कि चीन की बेल्ट और रोड पहल की प्रमुख परियोजना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो