एशिया

चीन में बढ़ रही है महिला कैदियों की संख्या, अमरीका को पीछे छोडेगा

चीन जितनी
तेजी के साथ तरक्की कर कर रहा है, उतनी ही तेजी से उसके देश में महिला कैदियों की
संख्या में इजाफा हो रहा है

Jul 02, 2015 / 01:03 pm

सुनील शर्मा

central ambla jail

बीजिंग। अमरीका स्थित जेल अधिकार संस्थान दुई हुआ ने एक आश्चर्यजनक खुलासा किया है। चीन जितनी तेजी के साथ तरक्की कर कर रहा है, उतनी ही तेजी से उसके देश में महिला कैदियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले एक दशक में इसमें 46 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है जबकि पुरूष कैदियों की संख्या में सिर्फ दस प्रतिशत का ही बढ़ावा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक अभी चीन में कुल कैदियों में महिलाओं का प्रतिशत 6.3 हैं। यदि यही रफ्तार रही तो जल्द ही चीन की महिला कैदियों की संख्या अमरीकी महिला कैदियों को पार कर जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक चीन की जेलों के आंकड़ें संदेहास्पद हैं। इनमें किशोर जेलों में बंद लाखों महिलाओं, अनिवार्य ड्रग्स पुनर्वास और शिक्षा शिविरों को शामिल नहीं किया गया है।

महिलाओं में हिंसक अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति पर रेनमिन यूनिवर्सिटी के दंड प्रक्रिया और सुधार केंद्र के उप निदेशक डॉक्टर चेंग ली कहते हैं कि इसका बड़ा कारण यह है कि चीन बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पिछले कुछ सालों से हमने ड्रग तस्करी और दूर संचार धोखाधड़ी जैसे अहिंसक मामलों में महिलाओं की संलिप्तता में बढ़ोतरी देखी है। चीन में सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या बढ़ी है, ऎसे में रिश्वत के आरोपों में जेल जाने वाली महिलाओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

Home / world / Asia / चीन में बढ़ रही है महिला कैदियों की संख्या, अमरीका को पीछे छोडेगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.