script

चीन: वुहान शहर लगातार 23 दिनों तक रहा लॉकडाउन

locationनई दिल्लीPublished: Feb 18, 2020 02:17:36 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

14 फरवरी तक वुहान शहर लगातार 23 दिनों तक बंद रहा
कोरोना वायरस को रोकने के लिए सार्वजनिक वाहनों पर रोक लगाई

wuhan

वुहान बीते 23 साल से लॉकडाउन की स्थिति में है।

बीजिंग। कोरोना वायरस निमोनिया की महामारी के चलते चीन का प्रमुख शहर वुहान 23 दिनों तक बंद रहा। 23 जनवरी की सुबह 10 बजे से वुहान और इसके आसपास के शहरों की सीमाओं को सील कर दिया गया था। इसके कारण लोगों को वुहान से बाहर निकलने का मौका नहीं दिया गया। गौरतलब है कि कोराना वायरस के कारण अब तक 1846 लोगों की मौत हो चुकी है। इसे रोकने के लिए चीन ने वुहान को अन्य क्षेत्रों से काट दिया है।
कोरोना वायरस की वजह से चीन में मौत का तांडव जारी, अब तक 1800 से अधिक की मौत

14 फरवरी तक वुहान शहर लगातार 23 दिनों तक बंद रहा। नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया की महामारी 2020 चीन के सामने मौजूद एक बड़ी चुनौती है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन बंद करने से कोरोना वायरस निमोनिया के प्रसार को कम किया गया।
चीन ने पूरे देश से चिकित्सा संसाधनों को महामारी की रोकथाम के लिए भेजा है, जिससे आपात स्थितियों का सामना करने के लिए सामग्री और मानव संसाधनों को जुटाने की व्यापक क्षमता दिखाई गई।

ट्रेंडिंग वीडियो