scriptचीन: ट्रक ड्राइवर ने खोया कंट्रोल, 10 लोगों की चपेट में आने से मौत | Chinese driver rammed to crowd many died | Patrika News

चीन: ट्रक ड्राइवर ने खोया कंट्रोल, 10 लोगों की चपेट में आने से मौत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 23, 2019 12:33:18 pm

Submitted by:

Shweta Singh

चीन के हुनान प्रांत में भीषण हादसा
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Truck Accident

बीजिंग। चीन से एक भीषण हादसे की जानकारी मिल रही है। रविवार को एक बेकाबू ट्रक भीड़ को रौंदते हुए निकल गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब 10 लोगों की जान गई है। जबकि, घटना में 16 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

चीन के हुनान प्रांत में हुआ हादसा

चीनी मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना चीन के हुनान प्रांत से सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना स्थानीय समयानुसार रविवार की सुबह लगभग 8 बजकर 40 मिनट पर हुई। बताया जा रहा है कि जियांगतान जिले के झेंझिहुआ गांव में बजरी ढोने वाला ट्रक भीड़ में जाकर घुस गया।

10 लोगों ने गंवा दी अपनी जान

ट्रक के नीचे कुचले जाने के कारण करीब 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इसके साथ ही जो घायल हुए हैं उनको इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो