scriptचीनी मीडिया ने गिनाए भारत के 7 पाप, टीवी चैनल पर उड़ाया मजाक | Chinese media counted Indias 7 sins junked on TV channel | Patrika News

चीनी मीडिया ने गिनाए भारत के 7 पाप, टीवी चैनल पर उड़ाया मजाक

Published: Aug 17, 2017 09:12:00 am

Submitted by:

Mohit sharma

चीन की न्यूज एजेंसी द्वारा जारी इस वीडियो में बताया गया है कि किस तरह डोकलाम में भारत गलत तरीके से अंदर घुसा है।

china
नई दिल्ली। भारत-चीन व भूटान तिराहे पर स्थित डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब चीनी मीडिया ने भारत का मजाक उड़ाया है। चीन के एक न्यूज चैनल पर प्रसारित एक कार्यक्रम में भारत के सात पाप गिनवाए गए हैं। इन पापों में चीन ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
 
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने जारी की वीडियो

डोकलाम को लेकर हुए भारत और चीन के बीच उपजा विवाद अब गंभीर रूप अख्तियार करता जा रहा है। चीन ने जहां इसे भारत के साथ युद्ध की उलटी गिनती करार दिया है, वहीं चीनी मीडिया भी चीन की ओर से उसके आक्रमक रुख का लगातार प्रदर्शन कर रही है। अब चीनी सरकारी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने एक वीडियो जारी कर भारत का मजाक बनाया है। इस वीडियो में एक युवती नकली दाड़ी मूछ लगाकर भारत के पापों को गिनवा रही है। इस तरह से वीडियो में भारत की ओर से किए जा रहे सात पापों को गिनवाया गया है।

लगाया अतिक्रमण का आरोप

चीन की न्यूज एजेंसी द्वारा जारी इस वीडियो में बताया गया है कि किस तरह डोकलाम में भारत गलत तरीके से अंदर घुसा है। इसके साथ ही भारत पर इंटरनेशनल कानूनों के उल्लघंन, छोटे पड़ोसियों को सताने और गलतियों को बार-बार दोहराने संबंधी आरोप लगे हैं। वीडियो में यूं तो सभी आरोप वैसे ही हैं जो कि अभी तक चीनी मीडिया भारत पर लगाता आया है। लेकिन इस बार उसने सीधे तौर पर भारत को एक बुरा पड़ोसी बताया है। वीडियो में कहा है कि भारत एक ऐसा पड़ोसी है जो बिना बताए आपके घर में सैनिक और बुलडोजर लेकर घुस आया है।
चीन ने गिनाए भारत के पाप –

1- अतिक्रमण

2- दोनों देशों के समझौते का उल्लंघन

3- अंतरराष्ट्रीय कानून तोडऩा

4- सही और गलत में उलझाना

5- पीडि़त पर ही आरोप लगाना
6- छोटे पड़ोसी को धमकाना

7- जानते हुए भी गलती को दोहराना

भारत को पीछे हटाने होनी सेना

डोकलाम विवाद पर चीन ने एक बार फिर अपना अडियल रवैया दिखाया है। वीडियो के माध्यम से चीन ने कहा कि वह अब भी अपनी उस मांग पर कायम है, जिसमें उसने किसी भी समझौते से पहले भारत को सीमा से सेना हटाने को कहा था। उसने इस बात को भी दोहरा गया है कि भूटान ने भारत की मदद नहीं मांगी है और भूटान मानता है कि डोकलाम भूटान का हिस्सा नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो