एशिया

चीन: घायल महिला को बचाने के लिए दुल्हन नर्स ने बीच में रोकी अपनी शादी, देश भर में हो रही तारीफ

शादी के जोड़े में घायल महिला की मदद करने और उसकी जान बचाने का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

नई दिल्लीAug 23, 2018 / 09:51 am

Siddharth Priyadarshi

बीजिंग। चीन में एक नर्स ने घायल महिला की जान बचाने के लिए अपनी शादी के लिए चल रहे फोटोशूट को रोक दिया। नर्स द्वारा एक महिला को नया जीवन देने का यह समूचा प्रकरण चीन में इन दिनों खूब चर्चा में है। फोटोशूट के एक यादगार घटना में तब्दील होने के बाद यह घटना और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही हैं।
सऊदी अरब में महिला कार्यकर्ता का सिर कलम करने की तैयारी, पहली बार दी जाएगी ऐसी सजा

क्या है मामला

एक तरफ जहां नए शादीशुदा जोड़ों के बीच अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए नए-नए तरीकों से अलग दिखने के ट्रेंड चल रहा है। वहीं इस कपल द्वारा की गई मदद की तस्वीरें लोगों को खासी पसंद आ रही हैं। चीन के लियाओनिंग प्रांत के वाफंगदियन शहर में एक नर्स दुल्हन अपने पति के साथ सड़क पर फोटोशूट करवा रही थी। इसी बीच एक महिला अपने तिपहिया वाहन से गिर पड़ी। नई दुल्हन के रूप में सजी नर्स ने महिला को बिना एक भी गवाए मुंह से सांस दी। शी डान नामक दुल्हन पेशे से वाफंगदियन शहर में नर्स है। शादी के जोड़े में घायल महिला की मदद करने और उसकी जान बचाने का ये वीडियो चीन के सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
बीच में रोका फोटोशूट

बताया जा रहा है कि शी डान नामक महिला नर्स की शादी के कार्यक्रम का आयोजन उत्तरी चीन के वाफंगदियन शहर में किया गया था। अपने शादी के लिए नर्स और उसका भावी पति सड़क पर फोटो शूट करवा रहे थे। इसी बीच सड़क पर एक तीन पहिया को एक गुजर रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक महिला तिपहिया गाड़ी से निकलकर सड़क पर गिर पड़ी। नर्स शी डान ने अपना फोटोशूट तुरंत ही छोड़ दिया और घायल महिला की मदद के लिए दौड़ पड़ी।
हार्ले डेविडसन को धूल चटा देंगी ये बेहद सस्ती भारतीय क्रूजर बाइक्स

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

सोशल मीडिया में नर्स दुल्हन के इस काम की खूब तारीफ हो रही है। जोड़े में तुरंत भागती हुई आई और महिला को बचाने की कोशिश करने लगी। मीडिया से बातचीत में शी ने कहा कि घायल को बचाना मेरा कर्तव्य था। स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया नर्स शी के प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। सोशल मीडिया पर लोग सी और उसके पति की खूब तारीफ कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया में उसे वाफंगदियन की सबसे सुंदर दुल्हन करार दिया।

Home / world / Asia / चीन: घायल महिला को बचाने के लिए दुल्हन नर्स ने बीच में रोकी अपनी शादी, देश भर में हो रही तारीफ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.