script

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया बड़े सैन्य अभ्यास का आदेश

Published: Feb 13, 2019 09:30:55 am

Submitted by:

Mohit Saxena

स्थानीय मीडिया के अनुसार इसका मकसद सशस्त्र बलों की युद्धक तैयारियों में सुधार करना है

xiping

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया बड़े सैन्य अभ्यास का आदेश

बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुनिया की सबसे बड़ी सेना के प्रशिक्षण के लिए आदेश जारी किया है। यह पहली बार है जब चीन की सरकार की ओर से इस तरह के बड़े सैन्य अभ्यास की तैयारियां हो रही हैं। माना जा रहा है कि चीन इस तरह से पूरी दुनिया में अपनी ताकत का डंका बजाना चाहती है। हालांकि स्थानीय मीडिया का कहना है कि इसका मकसद सशस्त्र बलों की युद्धक तैयारियों में सुधार करना है।
चीन के सबसे शक्तिशाली नेता

माओ-त्से-तुंग के बाद चीन के सबसे शक्तिशाली नेता के तौर पर देखे जाने वाले 65 वर्षीय शी सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी), सेना और प्रेजिडेंसी के प्रमुख हैं। उन्होंने देश में अपनी तरह का पहला आदेश दिया, जिसमें सैन्य प्रशिक्षण की देख-रेख के लिए एक परीक्षण नियामक की बात कही गई है।
पुरानी तकनीक को बाहर किया जाएगा

स्थानीय मीडिया के अनुसार यह नियामक एक मार्च से प्रभावी होगा। इसमें पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की युद्ध की तैयारियों में सुधार पर फोकस किया जाएगा। इसके तहत सेना की तकनीक में व्यापक सुधार किया जाएगा। इस तरह से युद्ध के दौरान इस्तेमाल की गई पुरानी तकनीक को बाहर किया जाएगा। यह सैन्य प्रशिक्षण के दौरान कुप्रथाओं और अनुशासन भंग करने वाली परिस्थितियों के पैमानों की पहचान कर उनका विवरण भी देगा।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो