scriptCoronavirus: लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे चीनी वर्कर्स, नेपाली नागरिकों ने किया विरोध | Chinese Workers Clash With Nepali People | Patrika News
एशिया

Coronavirus: लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे चीनी वर्कर्स, नेपाली नागरिकों ने किया विरोध

Highlights

चीनी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों से विवाद हो गया।
कंपनी लामजुंगी में हाइड्रोपावर प्लांट बना रही है।

Mar 31, 2020 / 05:00 pm

Mohit Saxena

nepali and chinese clash

चीनी वर्कर्स और स्थानीय लोगों में भिड़ंत।

काठमांडू। नेपाल कोरोना वायरस के कारण पड़ोसी देश भारत और चीन से जुड़ीं अपनी सीमाएं सील कर चुका है। मंगलवार को यहां पर नेपाल में काम करने वाले चीनी वर्कर्स और स्थानीय लोगों में भिड़ंत हो गई। आरोप है कि चीनी वर्कर्स लॉकडाउन का उल्लंघन कर यहां पर कंस्ट्रक्शन का काम करना चाहते थे। इसका विरोध स्थानीय लोग कर रहे थे।
यूगांडा: चर्च के अंदर कोरोना वायरस को लेकर फैला रहे थे अफवाह, दो पादरी गिरफ्तार

नेपाल के मर्सियांडगी में चीनी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों से विवाद हो गया। ये कंपनी लामजुंगी में हाइड्रोपावर प्लांट बना रही है। गांववालों ने कंस्ट्रक्शन का सामान ले जा रहे ट्रक्स पर आपत्ति जताई थी।
बैरिकेडिंग हटाकर निकलने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों ने देखा कि चीन से वापस आए वर्कर्स काम कर रहे हैं। नेपाली लोगों ने उनका रास्ता रोकना चाहा ताकि वे आगे न जा सकें। जब दो ट्रकों ने बैरिकेडिंग हटाकर जाने की कोशिश की तो विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया। इस दौरान चीनी वर्कर्स ने हथियार दिखाकर स्थानीय लोगों को डराने की कोशिश की।
उल्लंघन करने पर नाराजगी जताई

स्थानीय लोग इस बात को लेकर काफी नाराज थे कि कंपनी के ट्रक सड़क के किनारे लगी बाड़ को हटाकर निकालने की कोशिश कर रहे थे। चीनी नागरिक तब नाराज हो गए जब स्थानीय प्रशासन ने उनके लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आपत्ति जताई। उधर,पुलिस ने दोनों गुटों के बीच में सुलह कराने की कोशिश की।

Home / world / Asia / Coronavirus: लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे चीनी वर्कर्स, नेपाली नागरिकों ने किया विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो