script

चीन: वुहान में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक करोड़ से ज्यादा लोगों के जांच नमूने लिए गए

locationनई दिल्लीPublished: Aug 07, 2021 10:51:49 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

शहर की 1.20 करोड़ की आबादी में 1.12 करोड़ लोगों की जांच के नमूने लिए जा चुके हैं।

Coronacases in wuhan

Coronacases in wuhan

बीजिंग। चीन के वुहान शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। 2019 में यहां विश्व का पहला कोरोना का मामला सामने आया था। इसके बाद ही पूरी दुनिया में यहां से महामारी ने फैलना शुरू किया। जिसमें करोड़ों लोग संक्रमित हुए और लाखों की जान गई।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान: हिंदू मंदिर पर हमले में 20 लोगों को करा गिरफ्तार, 150 से अधिक पर मामला दर्ज

वुहान में दोबारा से संक्रमण बढ़ने के बाद चीन सरकार ने ताबड़तोड़ टेस्ट करना शुरू करे हैं। शहर की 1.20 करोड़ की आबादी में 1.12 करोड़ लोगों की जांच के नमूने लिए जा चुके हैं। वुहान के स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

वुहान में 47 पुष्ट मामले मिले हैं

अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार तक वुहान में छह नए पुष्ट संक्रमित मामले मिले हैं। ये स्थानीय रूप से ही संक्रमित हुए हैं। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में शुक्रवार तक 47 पुष्ट मामले मिले हैं। इनमें से 31 स्थानीय तौर पर संक्रमित हुए हैं। चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार 64 एसिम्टोमैटिक मरीजों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं

संक्रमण के बढ़ने के बाद से अधिकारियों ने चार अगस्त से जांच अभियान शुरू कर दिया। अब तक एक करोड़ आठ लाख की जांच रिपार्ट सामने आ चुकी है। अब भी नमूनों की जांच चल रही है। हुबेई के प्रांतीय केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर ली यांग के अनुसार महामारी की रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। शुक्रवार तक शहर की 157 आवासीय बस्तियों को निगरानी क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: भारतवंशी अमरीकी सांसद ने उठाए सवाल, भारत को टीके की सिर्फ 75 लाख खुराक पर्याप्त नहीं

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को देश में कुल 139 नए मामले सामने आए। आयोग के अनुसार इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या शुक्रवार 93,605 तक पहुंच गई। इनमें से 1,444 मरीजों का इलाज जारी है। 39 लोग गंभीर स्थिति में हैं और 4,636 की मौत वायरस हो चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो