एशिया

लीबिया में एक और नौका डूबी, 37 प्रवासियों की मौत

नाव पलटने से भूमध्यसागर पार
कर लीबिया से यूरोप आने की कोशिश कर रहे 37 और प्रवासियों के डूबने की खबर

Aug 31, 2015 / 08:26 pm

भूप सिंह

Ferry Bangladesh

त्रिपोली। भूमध्यसागर पार कर लीबिया से यूरोप आने की कोशिश कर रहे 37 और प्रवासियों के डूबने की खबर है। लीबिया की राजधानी त्रिपोली से 100 किमी दूर खोम्स के पास नाव पलटने से यह हादसा हुआ।

रेड क्रीसेंट के प्रवक्ता मोहम्मद अल-मिसराती ने बताया कि हादसा रविवार को हुआ। यह साफ नहीं है कि नाव पर कितने लोग सवार थे। खबर लिखे जाने तक 37 शव बरामद किए जा चुके थे।

इससे पहले गुरूवार को लीबिया के जुवारा में नौका पलटने से 200 प्रवासियों की मौत हो गई थी। दूसरी ओर, ऑस्ट्रिया ने सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पिछले हफ्ते हंगरी की सीमा के पास एक ट्रक में 76 प्रवासियों का शव मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।

Home / world / Asia / लीबिया में एक और नौका डूबी, 37 प्रवासियों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.