scriptबाढ़ और भूस्खलन से इंडोनेशिया में तबाही, अब तक 9 की मौत | Destruction in Indonesia due to floods and landslides, 9 deaths so far | Patrika News

बाढ़ और भूस्खलन से इंडोनेशिया में तबाही, अब तक 9 की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 30, 2020 02:46:52 pm

Submitted by:

Anil Kumar

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए
हजारों लोगों को दूसरे जगह पर आश्रय ( Shelters ) लेने को मजबूर होना पड़ा
जकार्ता और उसके आसपास के इलाकों में बारिश के बाद भूस्खलन से अब तक 70 की मौत हो चुकी है

flood in indonesia

flood in indonesia (File Photo)

मेदान। इंडोनेशिया ( Indonesia ) के उत्तरी क्षेत्र सुमात्रा प्रांत ( Sumatra Province ) में मूसलाधार बारिश ( Torrential rain ) के बाद अचानक आई बाढ़ के बाद भूस्खलन ( Landslide ) ने काफी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे जगह पर आश्रय ( Shelters ) लेने को मजबूर होना पड़ा।

स्थानिय आपदा प्रबंधन ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि बाढ़ के कारण बिजली सेवा प्रभावित हुुआ है और शहर की सड़कें और घरों को खासा नुकसान हुआ है।

इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तरी सुमात्रा में इस हफ्ते लगातार मूसलधार बारिश होने की वजह से काफी तबाही हुई है। लगातार बारिश के कारण तपनुली जिले में नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया और फिर देखते ही देखते आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है।

अब तक 70 की हो चुकी है मौत

तपनुली आपदा प्रबंधन के प्रमुख ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि नदी के आसपास बने कच्चे व लकड़ी के मकान बह गए।

मालूम हो कि इस महीने इंडोनेशिया में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद भूस्खलन के कारण कई राज्यों में लोगों की मौत की खबरें सामने आई है। जकार्ता और उसके आसपास के इलाकों में बारिश के बाद भूस्खलन से अब तक 70 की मौत हो चुकी है।

Flood in Indonesia : इंडोनेशिया में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 66 हुई

जबकि पूरे इलाके में 30 मिलियन यानी 3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। भारी तबाही से बचने के लिए लोगों को अस्थाई आश्रयों में शरण लेनी पड़ी। दक्षिण पूर्व एशियाई द्वीपसमूह बारिश के मौसम में नियमित रूप से बाढ़ की चपेट में रहता है, जो नवंबर के अंत में शुरू होता है।

भूकंप के झटकों से हिली धरती

आपको बता दें कि गुरुवार को इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई।

अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 6.46 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र कोटा टरनेट बताया जा रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो