केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कंबोडिया के लोकप्रिय अंकोरवाट मंदिर और ता प्रोहम मंदिर का दौरा किया।
स्वराज मंगलवार को कंबोडिया की दो दिवसीय यात्रा के चलते वहां की राजधानी Phnom Penh पहुंचीं।
उनके इस दौरे का मकसद दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्रों (आसियान) क्षेत्र के दो प्रमुख देशों के साथ भारत के रणनीतिक सहयोग को गहरा बनाना है। कंबोडिया से पहले, ईएएम स्वराज ने वियतनाम की यात्रा भी की थी।