scriptभूकंप के झटके से हिली इंडोनेशिया की धरती, रिक्टर पैमाने पर तीव्रत 5.1 | Earthquake In Indonesia | Patrika News

भूकंप के झटके से हिली इंडोनेशिया की धरती, रिक्टर पैमाने पर तीव्रत 5.1

locationनई दिल्लीPublished: Sep 23, 2019 04:59:52 pm

Submitted by:

Shweta Singh

इंडोनेशिया में फिर हिली धरती
रविवार को भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके

file photo
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में एक बार फिर भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार बीहा में धरती हिलने से हड़कंप मच गया है। रिक्टर पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। भूकंप के झटके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बीहा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप के यह झटके बीहा से 232 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र 6.8755 दक्षिण अक्षांश और 102.6096 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
पढ़ें- इंडोनेशिया में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वापस ली गई सुनामी की चेतावनी

bhukamp_1.jpg
भूकंप के झटके के कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। कुछ घरों के दीवार में दरार भी पड़ गई। इससे पहले इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मलूकू में रविवार तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई थी। यहां आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में इंडोनेशिया में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो