विदेश

जापान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 की तीव्रता

Japan Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों का बढ़ना जगजाहिर है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच आज जापान में भूकंप आया।

Apr 06, 2024 / 04:28 pm

Tanay Mishra

Earthquake in japan

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं और यह बात जगजाहिर है। हर दिन कहीं न कहीं आ रहे भूकंप किसी से छिपे नहीं हैं और एक दिन में भूकंप के एक से ज़्यादा मामले देखने को मिलते हैं। पर कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं। इनमें जापान (Japan) भी शामिल है। आज, शनिवार, 6 अप्रैल को आए भूकंपों में जापान में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 रही। यह होंचो (Honcho) से 138 किलोमीटर साउथ में आया। भारतीय समयानुसार जापान में आज सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर भूकंप आया। इस भूकंप की पुष्टि जापान की जियोफ़िज़िक्स एजेंसी ने भी की।


कितनी रही जापान में आए भूकंप की गहराई?

जापान में आज आए इस भूकंप की गहराई करीब 24 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/NewEarthquake/status/1776406783461855684?ref_src=twsrc%5Etfw


भूकंप का झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ नुकसान

जापान में आज आए भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के कुछ इलाकों में भी हुआ। इससे लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंता का विषय है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, खारकीव में 6 लोगों की मौत और 10 घायल




Hindi News / world / जापान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 की तीव्रता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.