scriptजापान के तट पर 6.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं | Earthquake on The Coast Of Japan | Patrika News

जापान के तट पर 6.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

locationनई दिल्लीPublished: Apr 20, 2020 10:33:32 am

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

भूकंप का केंद्र सागर तल के नीचे 41.7 किलोमीटर की गहराई में था।
यह मियागी प्रांत से 50 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर है।

earthquake

earthquake in Papua New Guinea (Symbolic Image)

तोक्यो। जापान के पूर्वी तट के निकट सोमवार तड़के 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इसके कारण सुनामी संबंधी कोई चेतावनी नहीं जारी की गई। अमरीका भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि भूकंप का केंद्र प्रशांत सागर तल के नीचे 41.7 किलोमीटर की गहराई में था। यह मियागी प्रांत से 50 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर है।
हालांकि इस दौरान किसी तरह के जानमाल की कोई खबर नहीं है। जापान के मौसम विभाग का कहना है कि इससे नुकसान होने की संभावना काफी कम है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने (जीएमए) ने इस भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई और इसका केंद्र 50 किलोमीटर गहराई में बताया। जापान की क्योदो संवाद समिति के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे आए भूकंप के बाद सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
जापान प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में आता है। यहां अक्‍सर भूकंप आते रहते हैं। जापान में 2011 में विनाशकारी भूकंप आया था। 9.0 तीव्रता के भूकंप के बाद भयानक सुनामी आई थी और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से विकिरण रिसाव हुआ था। इस दौरान करीब 16 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो