scriptईरान में भूकंप के तेज झटके, 361 लोग घायल | Earthquake shakes Iran. 361 people injured | Patrika News

ईरान में भूकंप के तेज झटके, 361 लोग घायल

Published: Nov 26, 2018 08:21:01 am

Submitted by:

Mohit Saxena

6.3 तीव्रता वाला यह भूकंप केरमनशाह प्रांत के सरपोल-ए-जहाब इलाके में आया

earthquake

ईरान में भूकंप के तेज झटके, 170 लोग घायल

तेहरान। ईरान की इराक से लगी पश्चिमी सीमा के निकट रविवार रात भूकंप के तेज झटकों की वजह से कम से कम 361 लोग घायल हो गए। ईरान की आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख पीर हुसैन कोलीवंद ने यह जानकारी दी है। अमरीकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार 6.3 तीव्रता वाला यह भूकंप केरमनशाह प्रांत के सरपोल-ए-जहाब इलाके में आया।इस दौरान इलाके का खाली करा लिया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
वीडियो: वीके सिंह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा-अयोध्या में नहीं होंगे दंगे

झटका बगदाद तक महसूस किया गया

इसका केंद्र जमीन से दस किलोमीटर नीचे था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट ने इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई है। यह भूकंप उथला था और यह गंभीर क्षति का कारण बन सकता है। इसका असर इराक की राजधानी बगदाद तक महसूस किया गया। सरकारी सूचना एजेंसी ने बताया कि ईरान के सात प्रांतों में इसका असर महसूस किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने छह राहत दलों को भूकंप वाली जगह के लिए रवाना कर दिया है। क्षेत्र में नवंबर 2017 के भूकंप में 600 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो