एशिया

जापान: एनीमेशन स्टूडियो में शख्स ने लगाई आग, 33 लोगों की मौत

जापान के क्योटो में एक एनीमेशन स्टूडियो में भयंकर आग
गुरुवार तड़के लगी आग की चपेट में आने से 33 की मौत, 19 घायल

Jul 18, 2019 / 08:31 pm

Shweta Singh

क्योटो। जापान ( japan ) के क्योटो स्थित एक एनीमेशन स्टूडियो ( kyoto anime studio fire ) में भयंकर आग लगने की खबर आ रही है। अब तक इस हादसे में 33 लोगों के मारे जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही घटना में कम से कम 19 अन्य घायल हो गए हैं। गुरुवार तड़के आग की चपेट में आए इस स्टूडियो की तीन मंजिला इमारत से तेज धुआं निकल रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1151761726062419968?ref_src=twsrc%5Etfw

आग लगाने वाला भी हुआ घायल

इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए क्योटो पुलिस ने कहा कि गुरुवार सुबह एक शख्स ने स्टूडियो में आग लगा दी। आग लगने के बाद केमिकल के डिब्बे फटने से कुछ तरल पदार्थ फैल गया और आग ने विकराल रूप ले लिया।

जापानी अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति अचानक प्रसिद्ध एनीमेशन प्रोडक्शन स्टूडियो में घुस गया और आग लगा दी, जिसमें कम से कम 33 की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। इस घटना में आग लगाने वाला भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

जापान में बाढ़ का कहर, 8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश

स्टूडियो से आई सिलसिलेवार धमाकों की आवाज

पुलिस और बचावकर्मियों की मानें तो घायलों में से कई अभी भी बेहोशी की हालत में हैं। इमारत के दूसरी मंजिल से पुलिस ने कई शव मिले। इसके साथ ही घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद किया गया है। वहीं, स्टूडियो के आसपास रह रहे लोगों ने बताया कि उन्होंने सिलसिलेवार धमाकों की आवाज सुनी और इसके बाद इमारत से काला धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

 

Home / world / Asia / जापान: एनीमेशन स्टूडियो में शख्स ने लगाई आग, 33 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.