इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता पुर्वो नुग्रोहो ने इस बारे में बताया है कि बाढ़ से भारी संख्या में घरों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा है कि हताहत हुए लोगों की संख्या तथा आपदा का प्रभाव अभी और बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए कि सभी प्रभावित इलाकों में बचाव दल के लोग अभी नहीं पहुंच पाए हैं। राहत कार्य में जुटे लोग वहां तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि इंडोनेशिया में आमतौर पर बाढ़ आती रहती है। अक्टूबर से अप्रैल के बीच में वहां पर बारिश की वजह से ये स्थिति उत्पन्न हुई है। रेड क्रॉस और गैर संगठनों के अधिकारी प्रभावित लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। जनवरी, 2018 में देश के सुलावेसी द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन से 70 लोगों की मौत हुई थी।