एशिया

इंडोनेशिया में भीषण बाढ़ से 42 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पापुआ में आई अचानक बाढ़ से दर्जनों लोग मरे
भारी बारिश से उत्‍पन्‍न हुई विकट स्थिति
इंडोनेशिया में फ्लैश फ्लड का कहर जारी

Mar 17, 2019 / 11:39 am

Dhirendra

इंडोनेशिया में भीषण बाढ़ से 42 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

नई दिल्‍ली। तूफान और बाढ़ का कहर केवल दक्षिण अफ्रीकी देशों में ही नहीं, बल्कि इंडोनिशया में भी जारी है। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में अचानक आई बाढ़ से 42 लोगों की मौत हो गई है। फ्लैश फ्लड के कहर से दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इंडोनेशियाई अधिकारियों की ओर से जारी सूचना के मुताबिक प्रांतीय राजधानी जयपुरा के पास सेंतानी में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई जिसमें कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।
जिम्बाब्‍वे सहित 3 अफ्रीकी देशों में इदाई चक्रवात से 115 की मौत, दक्षिण अफ्रीका …

प्रभावित लोगों की संख्‍या में हो सकता है इजाफा
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता पुर्वो नुग्रोहो ने इस बारे में बताया है कि बाढ़ से भारी संख्‍या में घरों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा है कि हताहत हुए लोगों की संख्या तथा आपदा का प्रभाव अभी और बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए कि सभी प्रभावित इलाकों में बचाव दल के लोग अभी नहीं पहुंच पाए हैं। राहत कार्य में जुटे लोग वहां तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
पाक सरकार के खिलाफ बलूच और पश्‍तूनों का टोरंटों में जोरदार प्रदर्शन, दमनकारी नीत…

जनवरी 2018 में हुई थी 70 की मौत
बता दें कि इंडोनेशिया में आमतौर पर बाढ़ आती रहती है। अक्टूबर से अप्रैल के बीच में वहां पर बारिश की वजह से ये स्थिति उत्‍पन्‍न हुई है। रेड क्रॉस और गैर संगठनों के अधिकारी प्रभावित लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। जनवरी, 2018 में देश के सुलावेसी द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन से 70 लोगों की मौत हुई थी।

Home / world / Asia / इंडोनेशिया में भीषण बाढ़ से 42 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.