scriptथाईलैंड में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर, अब तक 33 लोगों की मौत | Flood havoc after heavy rains in Thailand, 33 dead so far | Patrika News

थाईलैंड में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर, अब तक 33 लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 16, 2019 09:37:39 pm

Submitted by:

Anil Kumar

थाईलैंड में बीते दो सप्ताह से भारी बारिश हो रही है
भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण चार हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं

flood_in_thailand_new.jpg

बैंकॉक। दक्षिण एशियाई देशों में भारी बारिश और उसके बाद बाढ़ के कारण हजारों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। लाखों लोग बाढ़ के कारण राहत शिविरों में रहने को मजबूर हुए हैं।

इसी कड़ी में थाईलैंड में भी बाढ़ ने कहर बरपाया है। अब तक बाढ़ की वजह से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है। देश का उत्तरी भाग बीते दो सप्ताह से बाढ़ में डूबा हुआ है।

थाइलैंड: तख्तापलट के बाद पहली बार हुआ चुनाव, 89 प्रतिशत लोगों ने की वोटिंग

अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ की वजह से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें राहत शिविरों तक पहुंचाया गया है।

आपदा निरोधक व शमन विभाग ने एक बयान में बताया कि यहां दो उष्णकटिबंधीय तूफान की वजह से मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे 28 प्रांतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित पूर्वोत्तर क्षेत्र इसान है, जहां से 22,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

flood_in_thailand.jpg

बाढ़ से 4 हजार घर हुए क्षतिग्रस्त

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र उबोन रचथानी प्रांत है, जहां लगभग पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है और यहां जलस्तर कई जगहों पर पांच मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह देश के निचले इलाकों में आने वाला राज्य है। इसी क्षेत्र में सबसे ज्यादा लोग हताहत हुए हैं और सबसे ज्यादा लोगों को भी यहीं से निकाला गया है।

वाल्मिकी रामायण से बनी थाइलैंड की राम कियेन, 700 सालों से हो रहा मंचन

बाढ़ से हुई आर्थिक क्षति का आंकड़ा हालांकि अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन बाढ़ की वजह से 4,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 325,000 हेक्टेयर से क्षेत्र में लगी फसलों को हानि पहुंची है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो