scriptबांग्लादेश में बाढ़ का कहर: अब तक 30 लोगों की मौत, 4 लाख लोग प्रभावित | Flood in Bangladesh, 30 dead and 4 lakhs people affected | Patrika News

बांग्लादेश में बाढ़ का कहर: अब तक 30 लोगों की मौत, 4 लाख लोग प्रभावित

locationनई दिल्लीPublished: Jul 22, 2019 10:27:33 am

Submitted by:

Anil Kumar

Flood in Bangladesh: बांग्लादेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 हजार अस्थाई शिविर तैयार किए गए हैें
बांग्लादेश में 4 लाख लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं

बांग्लादेश में बाढ़

ढाका। दक्षिण एशियाई देशों में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर जारी है। जहां भारत के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं वहीं पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश में भी बाढ़ ने तबाही मचाई है।

बांग्लादेश ( Bangladesh ) में बाढ़ से पिछले एक हफ्ते में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि चार लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। बांग्लादेश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से उत्तरी और उत्तर-पश्चिम के 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित बोगरा जिले के एक अधिकारी रायहाना इस्लाम ने बताया कि सरकार की ओर से राहत बचाव के कार्य किए जा रहे हैं। अभी तक बाढ़ पीड़ितों के लिए एक हजार अस्थायी शिविर तैयार किए जा चुके हैं।

बाढ़ से बदहाल बिहार और असम में अब तक 139 की मौत, एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित

हालांकि बाढ़ में सड़के टूट चुकी हैं, लिहाजा शिविरों तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग शिविरों तक पहुंच नहीं पा रहे हैं।

बड़ी संख्या में लोग नदियों के तटबंध, रेल पटरियों और राजमार्ग पर डेरा डालकर पानी का स्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं।

अधिकारियों ने आशंका जताई है कि बढ़ते जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में मवेशियों की भी जानें गई होंगी और किसानों को भारी नुकसान हुआ होग।

राहत बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश मौतें भूस्खलन या घरों कीदीवारें गिरने के कारण हुई हैं। इसके अलावा बिजली गिरने और बाढ़ की लहरों में बहने से भी लोगों की मौतें हुई है।

सेना, स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी पीड़ितों को बचाने में मदद कर रहे हैं।

बांग्लादेश में बाढ़

दक्षिण एशिया में मानसून से भारी बारिश

दक्षिण एशियाई देशों में मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है। बता दें कि जून से अक्टूबर तक दक्षिण एशियाई देशों में मानसून का असर रहता है।

इस दौरान भारी बारिश के बाद नदियों में जल स्तर बढ़ जाता है और कई इलाकों में बाढ़ आ जाता है। हालांकि बांग्लादेश एक मैदानी देश है इसलिए हल्की बारिश के बाद भी वहां बाढ़ का आना एक सामान्य सी बात हो जाती है।

बांग्लादेश जल विकास बोर्ड के एक कार्यकारी अभियंता अरफुल इस्लाम ने कहा, ‘हाल के वर्षों की तुलना में इस साल की बाढ़ की गंभीरता बदतर है।’

दक्षिण एशियाई देशों में बाढ़ का कहर, भारत समेत नेपाल, बांग्लादेश व पाकिस्तान में लाखों लोग प्रभावित

संघीय कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी मोहम्मद मोनिरुज़मैन ने कहा, ब्रह्मपुत्र नदी जो हिमालय से निकलकर पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश में बहती है, में जलस्तर बढ़ने के बाद गुरुवार देर रात बाढ़ आ गई। इस बाढ़ के कारण कई गांव डूब गए और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

बता दें कि बांग्लादेश के अलावा, भारत, नेपाल, पाकिस्तान में बाढ़ का असर है। इससे लाखों लोग बेखर हो गए हैं और सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो