script

टार्गेट पूरा न होने पर कर्मचारियों को घुटनों के बल पर चलने पर मजबूर किया

locationनई दिल्लीPublished: Jan 18, 2019 02:28:06 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

चीन में एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें कुछ कर्मचारी सड़क पर घुटनों के बल चलते नजर आ रहे हैं

employee

टार्गेट पूरा न होने पर कर्मचारियों को घुटनों के बल पर चलने पर मजबूर किया

बीजिंग। चीन की आर्थिक प्रगति जितनी तेजी से हो रही है, उसी रफ्तार से यहां के कर्मचारियों के हालात बदतर होते जा रहे हैं। कंपनियों ने टार्गेट पूरा करने के लिए कर्मचारियों को मानसिक प्रताड़ना देने के साथ उनका शारीरिक शोषण भी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में चीन में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ कर्मचारी सड़क पर घुटनों के बल चलते नजर आए। यह कर्मचारी एक व्यस्त सड़क पर इस तरह की हरकत कर रहे थे। सड़क पर चलने वाले यात्री इसे देखकर हैरान थे। इन कर्मचारियों का कसूर यह था कि इन्होंने अपने टार्गेट पूरा नहीं किया था।
आत्मसम्मान खो रहे कर्मचारी

ज्यादातर कंपनियां टार्गेट पूरा न होना पर कर्मचारियों की सैलरी काट लेती हैं या उन्हें निकाल देती हैं। मगर चीन कि कंपनियां कर्मचारियों का शारीरिक शोषण भी कर रही हैं। हाल में एक और मामले में चीन की कंपनी ने अपने कर्मचारियों का टार्गेट पूरा न करने पर उन्हें सजा के तौर पर कॉर्कोच खाने को दिया और उन्हें अपनी टॉयलेट पीने को कहा था। इस मामले में जब लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी,तब कर्मचारियों का गुटनों पर चलना रोका गया। इसके वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। वीडियों में कई ऐसे कमेंट आए हैं जो सोचने पर मजबूर करते हैं कि इस तरह हालात वहां क्यों पैदा हो रहे हैं। एक संदेश में कहा गया कि कर्मचारी कुछ पैसों के लिए अपना आत्मसम्मान कैसे खो रहे हैं।
Read the Latest World News on Read the Latest World N Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो