script

दो देशों के दौरे पर वियतनाम पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, हिन्द महासागर सम्मलेन में लेंगी हिस्सा

locationनई दिल्लीPublished: Aug 27, 2018 08:55:15 am

हनोई पहुँचने पर उनका हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया।

sushma swaraj

दो देशों के दौरे पर वियतनाम पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, हिन्द महासागर सम्मलेन में लेंगी हिस्सा

हनोई। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो देशों के अपने दौरे के पहले चरण में रविवार देर रात वियतनाम पहुंचीं। विदेश मंत्री वियतनाम और कंबोडिया की 4 दिन की यात्रा पर हैं। कल देर रात हनोई पहुँचने पर उनका हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया।
दो देशों के दौरे पर विदेश मंत्री

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो पूर्व एशियाई देशों की 4 दिन यात्रा के पहले चरण में वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंच गई हैं। वियतनाम और कंबोडिया की 4 दिन की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री दोनों देशों के साथ भारत के संबंधों पर चर्चा करेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस यात्रा का मकसद आसियान के दो महत्वपूर्ण देशों के साथ भारत के रिश्तों को और भी मजबूत करना है। रविवार देर रात हनोई हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनकी अगवानी विएतनाम में भारत के राजदूत पी हरीश और वियतनाम के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने की। एयरपोर्ट पर भारतीय बच्चों ने उन्हें फूल भी दिए।
अमरीका: फ्लोरिडा में भीड़ पर फायरिंग में 3 की मौत, 11 लोग घायल

वियतनाम अहम दोस्त

भारत, वियतनाम को बहुत अहमियत देता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि वियतनाम आसियान में एक रणनीतिक साझेदार और एक अहम दोस्त है। उन्होंने आगे लिखा कि विदेश मंत्री की दक्षिण पूर्वी एशिया के दो देशों की यात्रा के पहले चरण के दो दिनों के दौरान व्यस्त कार्यक्रम हैं।
देश की सबसे बड़ी अदालत में अनुच्छेद 35ए के खिलाफ दायर नई याचिका पर सुनवाई आज

हिन्द महासागर संयुक्त सम्मलेन में हिस्सा लेंगी स्वराज

वियतनाम में भारतीय विदेश मंत्री स्वराज हिन्द भारत और वियतनाम के संयुक्त आयोग की 16 वीं बैठक को सम्बोधित करेंगी। वह देश के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री फाम बिन्ह मिन्ह के साथ भी मुलकात करेंगी। उनका प्रधानमंत्री न्यूयेन ज़ुआन फुक से भी मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है। इसके अलावा सुषमा स्वराज तीसरे हिंद महासागर सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगी। 29 अगस्त को विदेश मंत्री कंबोडिया के लिए रवाना हो जाएंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो