scriptमालदीव से भागकर आए पूर्व उप-राष्ट्रपति को वापस उनके देश भेजा, कई मामलों में चल रही है पड़ताल | Former Maldives Vice President Ahmed Adeeb Abdul Ghafoor Deported | Patrika News

मालदीव से भागकर आए पूर्व उप-राष्ट्रपति को वापस उनके देश भेजा, कई मामलों में चल रही है पड़ताल

Published: Aug 03, 2019 02:09:14 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर को उनके देश के सुरक्षा बलों को सौंप दिया है
नौ क्रू मेंबर्स के साथ ही उन्हें प्रत्यर्पित कर दिया गया

Ahmed Adeeb Abdul Ghafoor
नई दिल्ली। मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर को शनिवार उनके वतन वापस भेज दिया गया। गफूर एक नाव के जरिए बीते गुरुवार को समुद्री मार्ग से देश पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार नौ क्रू मेंबर्स के साथ ही उन्हें प्रत्यर्पित कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पर भारतीय सुरक्षा बलों ने गफूर को उनके देश के सुरक्षा बलों को सौंप दिया है।
मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अदीब ने अवैध तरीके से की भारत में घुसने की कोशिश, गिरफ्तार

maldive
गौरतलब है कि गफूर एक छोटी नाव में सवार होकर तूतीकोरिन तट पहुंचे थे। यहां पर उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। सुरक्षा बलों ने उनके जहाज को रोक दिया। सुरक्षा बलों को जब नाव में पूर्व उप-राष्ट्रपति के सवार होने की जानकारी मिली तो उनसे पूछताछ की गई।
नाव को तट से कुछ दूरी पर ही रोककर दो दिनों तक उनसे पूछताछ की गई। सुबह भारतीय कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने उन्हें मालदीव के सुरक्षा बलों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास सौंप दिया। मालदीव के पूर्व उप-राष्ट्रपति पर देश में विभिन्न मामलों को लेकर पड़ताल चल रही है।
कुलभूषण जाधव मामला: पाकिस्तान ने कॉन्सुलर एक्सेस देने के लिए रखी थीं तीन शर्तें, भारत ने किया नामंजूर

दरअसल नौ क्रू मेंबर्स की सहायता से गफूर ने देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। अब मालदीव की जांच एजेंसियां उनसे इस पूरे मामले की पड़ताल करेगी। गफूर को पूर्व प्रेजिडेंट अब्दुल्ला यामीन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गफूर पर आरोप लगे है कि सितंबर 2015 में उन्होंने यामीन की बोट को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी। हालांकि इस मामले में उन्हें बरी कर दिया गया।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो