एशिया

यहां दूल्हे और बाराती बेचने वाली कंपनी कमा रही लाखों, कुवांरी प्रेगनेंट लड़कियों में बढ़ा चलन

ये कंपनियां एक शादी में दूल्हा और रिश्तेदारों के अरेंजमेंट के लिए 4 से 5 लाख तक रुपए चार्ज करती हैं।

नई दिल्लीFeb 27, 2018 / 01:32 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। वियतनाम में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है। यहां एक दूल्हे बेचने वाली कंपनी का खुलासा हुआ है। दरअसल, यहां एक नहीं, बल्कि ऐसी कई कंपनियां हैं, जो दूल्हे बेचने का व्यापार करती हैं। यही नहीं कारोबार से ये कंपनियां करोड़ों का मुनाफा काट रही हैं। इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि ये कंपनियां केवल दूल्हे ही नहीं, बल्कि उनके रिश्तेदारों की भी व्यवस्था करती हैं। इस काम के लिए ये कंपनियां पार्टी से मोटा पैसा चार्ज करती हैं। जानकारी के अनुसार ये कंपनियां एक शादी में दूल्हा और रिश्तेदारों के अरेंजमेंट के लिए 4 से 5 लाख तक रुपए चार्ज करती हैं। दूल्हे के अलावा उसके रिश्तेदारों में मां-बाप, काका—काकी और उसके दोस्तों को आमंत्रित किया जाता है। ये कंपनियां शादी व उसके मेहमानों के हिसाब से फीस चार्ज करती हैं।

क्या है कारण

दरअसल, वियतनाम में इस कारोबार के पीछे एक बड़ा कारण है। यहां अक्सर बिन ब्याही युवतियां गर्भवती हो जाती हैं। जबकि अविवाहित प्रेगनेंट युवतियां जब मां बनती हैं, तो इसके कलंक माना जाता है। यहीं से इन कंपनियों के पनपने का सिलसिला शुरू हो जाता है। असल में इन गर्भवती युवतियों की लोकदिखावे के लिए शादी कराने के लिए कंपनियां दूल्हे से लेकर मेहमानों तक की व्यवस्था करती है। यही कारण है कि वियतनाम में इस तरह की फर्जी शादियों का चलन बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार एक प्रेगनेंट युवती को इस शादी के लिए लाखों रुपए चार्ज करने होते हैं।

विवाहित होता है दूल्हा

यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये कंपनियां जिस दूल्हे को फर्जी शादी के लिए तैयार करती है, वह पहले से ही विवाहित होता है। हालांकि कुछ दूल्हे अविवाहित भी होते हैं, लेकिन यह आवश्यक नहीं। दूल्हे के साथ ही 20 से लेकर 400 मेहमानों का भी इंतजाम ये कंपनियां खुद ही करती है। हालांकि मेहमानों की संख्या से हिसाब से कंपनी की फीस भी बढ़ती जाती है।

Home / world / Asia / यहां दूल्हे और बाराती बेचने वाली कंपनी कमा रही लाखों, कुवांरी प्रेगनेंट लड़कियों में बढ़ा चलन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.