scriptश्रीलंका में गर्मी का कहर, अप्रैल के माह में तापमान बढ़ा | Heat wave in Sri Lanka, increase temperature in April | Patrika News
एशिया

श्रीलंका में गर्मी का कहर, अप्रैल के माह में तापमान बढ़ा

मौसम की गंभीर स्थिति से प्रभावित लोगों की संख्या 321,000 से अधिक हो गई

Apr 10, 2019 / 08:12 pm

Mohit Saxena

srilanka

श्रीलंका में गर्मी का कहर, अप्रैल के माह में तापमान बढ़ा

कोलंबो। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने मंगलवार को कहा कि पूरे देश में शुष्क मौसम की गंभीर स्थिति से प्रभावित लोगों की संख्या 321,000 से अधिक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा प्रभावित जिले उत्तर में वावुनिया और जाफना, उत्तर पश्चिमी प्रांत पुटतालम और सबरागामुवा प्रांत के केगेल थे।
पानी की गंभीर कमी

आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि बारिश की कमी, विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में, पानी की गंभीर कमी है। अधिकारियों ने कहा कि वे प्रभावित परिवारों को ताजे पानी की आपूर्ति के लिए क्षेत्रों में पानी के टैंक भेजे गए थे। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्म मौसम की स्थिति और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है गर्मी के कारण क्षेत्र में स्थिति और खराब हो सकती है। ऐसे में कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। वन जीव के लिए इस तरह के मौसम जून में आता है। उनके लिए यह परिस्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Home / world / Asia / श्रीलंका में गर्मी का कहर, अप्रैल के माह में तापमान बढ़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो